फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nursing officers expressed anger by wearing black badges

Karnal News: नर्सिंग अधिकारियों ने काले बिल्ले लगा जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Nursing officers expressed anger by wearing black badges
- आज भी जाएंगी विरोध, कल दो घंटे रखेंगी हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिलेभर की 277 नर्सिंग अधिकारियों ने नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोष स्वरूप काले बिल्ले लगाकर दिनभर ओपीडी-आईपीडी सहित अन्य विभागों में काम किया। वहीं बुधवार को भी लंबित मांगों को लेकर ऐसे ही वाइट कोर्ट पर काले बिल्ले लगाकर नर्सिंग अधिकारी रोष व्यक्त करेंगी। इसके बाद 25 जुलाई को दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगी।
नर्सिंग वेल्फेयर एसोसिएशन करनाल की जिला प्रधान मंजू कोचर ने बताया कि नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये, केंद्र के समान ग्रुप-सी से ग्रुप बी में करने, उप निदेशक व सहायक निदेशक नर्सिंग के पद को भरने इत्यादि के बारे में समय-समय पर अवगत करवा चुकी है लेकिन विभाग की ओर से व सरकार द्वारा कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाया गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग कैडर में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे 24 जुलाई को भी काले बिल्ले लगाकर काम करेंगी और 25 जुलाई को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक हड़ताल पर रहेंगी। उन्हाेंने बताया कि यह हड़ताल नागरिक अस्पताल सहित एसडीएच, सीएचसी, पीएचसी पर हड़ताल कर अपना रोष व्यक्त किया जाएगा। उसके बावजूद अगर फिर भी उनकी मांगों पर पूरा नहीं किया गया तो इससे आगे की रणनीति 25 जुलाई की शाम को एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री आवास घेराव करनाल व पूर्ण हड़ताल करने जैसे निर्णय लिए जा सकते है। मौके पर उप-प्रधान दीपा रानी, सचिव सुरजीत कौर व आरती कोचर, कोषाध्यक्ष सुखविंद्र कौर व मंजु कादियान, सलाहकार पूजा गहलोत, वर्षा, रविंद्र, रेखा, भारती ग्रोवर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed