फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Number of elderly male voters halved, youth doubled

Karnal News: उम्रदराज पुरुष वोटरों की संख्या आधी, युवक दोगुने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Number of elderly male voters halved, youth doubled
- डेढ़ दशक पहले के कम लिंगानुपात का भी दिख रहा असर, नए मतदाताओं में एक ट्रांसजेंडर भी
विज्ञापन

गगन तलवार

करनाल। गांवों में सजने वाली चुनावी पंचायतों में इबके ताऊ कम नजर आएंगे, जबकि साझा चूल्हा माने जाने वाले तंदूर की आंच पर रोटियां सेकते और गली-गोहांड में होने वाली गपशप में ताई चुनावी तड़का लगाएंगी। वहीं पहली बार वोट डालने वालों में काच्चे घाबरू देश की बड़ी पंचायत का नुमाइंदा चुनने में छोरियों से ज्यादा बड़ी भूमिका में नजर आएंगे।

क्योंकि 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या घटी है। कम हुई इस संख्या में पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में करीब 60 प्रतिशत तक ही है। इसी तरह नई वोट बनवाने वालों में 18 से 19 वर्ष आयु के मतदाताओं में लड़कों की संख्या लड़कियों से दो गुना तक है। ऐसे में युवा पीढ़ी में सांसद चुनने में लड़के आगे रहेंगे। इसका एक कारण करीब डेढ़ दशक पहले कम रहा लिंगानुपात भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो करनाल जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 18 से 19 वर्ष आयु के कुल 23346 मतदाता हैं, इनमें लड़कों की संख्या 15625 है और लड़कियां महज 7720 हैं। इसके अलावा एक ट्रांसजेंडर भी है। इसी तरह 85 वर्ष से अधिक आयु की श्रेणी में 17165 बुजुर्ग मतदाता हैं, इनमें 10214 महिलाएं और 6951 पुरुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच साल में 29290 बुजुर्गों का कटा नाम

2019 के मुकाबले 2024 की मतदाता सूची से 29290 बुजुर्गों का नाम कटा है, इनकी मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार मरने वालों में पुरुषों की संख्या ज्यादा है। इधर, फरवरी माह तक 87919 नई वोट भी बनाई गई। इनमें 23346 वोट 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग की हैं। जबकि करीब 30 हजार वोट शादी होने के बाद लड़कियों की वोट जिले में ट्रांसफर हुई है।



------------

इस आयु वर्ग के इतने मतदाता

मतदाता
पुरुष
महिला
कुल

युवा
15625
7720
23346



बुजुर्ग
6951
10214
17165

दिव्यांग
6787
3835
10622

(युवा 18 से 19 वर्ष और बुजुर्ग 85 वर्ष से अधिक की आयु के हैं)



------------

मौत होने पर इतनी वोट कटी

खंड
वोट

नीलोखेड़ी
7341

इंद्री
4302

करनाल
2145

घरौंडा
6695

असंध
8807

कुल
29290
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed