फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   now will be kurushetra war

अब होगा कुरुक्षेत्र का युद्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
now will be kurushetra war
कांग्रेेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव, कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी व कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब कुरुक्षेत्र का युद्ध शुरू होगा। इसमें पीएम मोदी, सीएम मनोहर, दुष्यंत कौरव रहेंगे और किसान, गरीब, मजदूर, आढ़ती के साथ कांग्रेस पांडवों की भूमिका निभाएगी। इस युद्ध में धर्म की जीत होगी। सुरजेवाला नमस्ते चौक पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने कहा कि जनरल डायर ने जब जलियावाला बाग में गरीब किसानों व भारतीयों पर गोलियां चलाई थीं, उस समय डायर ने जो अहंकार दिखाया था, आज वही अहंकार सीएम मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जता रहे हैं। उन्हें भी पिपली में हुआ लाठीचार्ज नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज तीन काले कानून मोदी सरकार संसद में लेकर आएगी। इससे किसान, आढ़ती, मुनीम समेत सबके सब पूंजीपतियों के गुलाम हो जाएंगे। इन वर्गों के हमदर्द बनकर कांग्रेस पार्टी सामने है। उन्होंने कहा कि यदि सीएम को किसानों की दुर्दशा देखनी है तो करनाल की अनाज मंडी में आकर देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक जिंदा रहूंगा, मेरा खून का कतरा-कतरा कांग्रेस व हरियाणा के लिए गिरेगा
उधर कैथल में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि रणदीप जब तक जिंदा रहेगा, उसके खून का एक-एक कतरा कांग्रेस व हरियाणा के लिए गिरेगा। रणदीप ग्रुप की राजनीति नहीं करै। केवल सोनिया गांधी, राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी का झंडा पकड़ कै, हरियाणा के बड़े बुजुर्गों के पैरों में अपनी पगड़ी धरकै, नौजवानां का हाथ पकड़ कै और हरियाणा को ताकत देणे की राजनीति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed