फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now Whatsap prevent tax evasion Cell

अब व्हाट्सएप रोकेगा सेल टैक्स चोरी

Tue, 10 Jun 2014 12:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Tue, 10 Jun 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
सेल टैक्स चोरी रोकने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने सीधे उपभोक्ताओं
विज्ञापन
को शामिल करते हुए एक मुहिम शुरू की है। विभाग ने दो तरीके से अभियान की शुरुआत की है। जिले में दस जगह ड्रॉप बाक्स लगाए हैं, जिनमें उपभोक्ता किसी भी सामान की खरीद के बिल की फोटोकॉपी डाल सकते हैं।

दूसरा आधुनिक हाईटेक तरीका व्हाट्सएप, वीचैट और वाइबर पर सीधे मैसेज। लोगों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए विभाग शहर में पोस्टर भी लगा रहा है। इसके कारगर होने के बाद कोई भी व्यापारी या दुकानदार बिल में हेराफेरी करके सरकार को सेल टैक्स का चूना नहीं लगा सकेगा।

यहां लगाए ड्रॉप बॉक्स
शहर में सुविधा शोरूम के सामने, मुगल कैनाल मार्केट में, रेलवे रोड पर, कर्ण गेट के पास, असंध मेन मार्केट में, नीलोखेड़ी गोल मार्केट में, घरौंडा की अनाजमंडी सहित दस जगह विभाग ने ड्रॉप बॉक्स लगाए हैं। इनमें उपभोक्ता गड़बड़ी की आशंका पर अपनी खरीद के बिल की फोटोकॉपी डाल सकते हैं। यह बॉक्स महीने में दो बार 15 व 30 तारीख को खोले जाएंगे।

बिल की फोटो व्हाट्स एप पे डालो
आबकारी एवं कराधान विभाग ने हर उपभोक्ता के लिए एक व्हाट्सएप नंबर 9501022222 जारी किया है। कोई भी उपभोक्ता अपने बिल की फोटो खींच कर इस नंबर पर व्हाट्सएप, वीचैट या वाइबर के जरिये भेज सकता है। यह नंबर 24 घंटे ऑन रहेगा। विभाग भेजे गए बिल को संबंधित दुकानदार के रिकार्ड से मिलान करेंगे। यदि बिल की एंट्री रिकार्ड में नहीं मिलती है तो दुकानदार को जुर्माना किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed