फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now the world needs bio agriculture: Vice Chancellor

अब दुनिया को बायो एग्रीकल्चर की आवश्यकता : कुलपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Now the world needs bio agriculture: Vice Chancellor
एमएचयू व आईसीएआर के साथ मिलकर अमेरिका की संस्था ने आयोजित किया एक्सपो-2025
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (एमएचयू) करनाल और कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के साथ मिलकर अमेरिका की संस्था ग्लोबल बायोएग लिंकेज ने नई दिल्ली के शाहदरा में बायोएग कांग्रेस एवं एक्सपो-2025 का आयोजन किया। जिसमें वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन के दौरान रसायनमुक्त खेती (बायो एग्रीकल्चर) की आवश्यकता पर बल दिया गया। एमएचयू करनाल के कुलपति डॉ. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि सतत खेती और जलवायु परिवर्तन अब वैश्विक मुद्दा है।
विश्व के कई देशों में फसलों का उत्पादन तो हो रहा है, लेकिन रसायनमुक्त सुरक्षित कृषि उत्पादों का उत्पादन व उपलब्धता को बढ़ावा देना स्वास्थ्य की दृष्टि एवं परिस्थिति की सुरक्षा के लिए जरूरी हो गया है। कृषि की विभिन्न फसलों के उत्पादन में बायो एग्रीकल्चर की विभिन्न पद्धतियों में बायो पेस्टीसाइड, बायो कंट्रोल माध्यम एवम बायो स्टूमिलेंट जैसे कारगर तकनीकों का अनुसंधान के माध्यम से प्रचार व विकास करना आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि पूरे विश्व में 72 मिलियन हेक्टेयर में ऑर्गेनिक खेती हो रही है, इसमें तीन मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र भारत में है। बायो एग्रीकल्चर आदानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ध्यान देने की तुरंत आवश्यकता है और विश्व के कई विकसित अनुसंधान केंद्रों से मिलकर कार्य करने का रास्ता बायोएगटेक वर्ल्ड कांग्रेस से खुला है। इसमें विश्व में किए गए नए-नए अनुसंधानों पर विश्व के वैज्ञानिकों ने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की कृषि जलवायु के अनुसार विकसित इन तकनीकों का बागवानी के क्षेत्र में अपनाना आवश्यक हो गया है ताकि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित फल-सब्जियां सहज उपलब्ध हो सके। एक्स्पो में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद सुरेश प्रभु ने शिरकत की। ग्लोबल बायोएग के सीओ रोजर ने कहा कि सुरक्षित खेती के लिए उभरता विषय है, मंच ने विभिन्न प्रतिभागियों को एक स्थान पर लाने का कार्य किया, जिसमें प्रतिभागी अनुसंधान, शैक्षणिक, उद्योग, नीति एवम प्रगतिशील किसान एक मंच पर आकर अपने विचार साझा किए। इसमें विश्वभर से आए 20 से अधिक देशों ने बायो एग्रीकल्चर उत्पादों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed