{"_id":"67c6195f6935a7a8120509d4","slug":"now-the-weather-is-likely-to-remain-dry-temperature-will-rise-karnal-news-c-18-knl1008-594334-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब मौसम खुश्क रहने की संभावना, बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब मौसम खुश्क रहने की संभावना, बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सोमवार को आसमान पर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में कमी आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार से मौसम खुश्क हो सकता है। जिससे अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि बीच बीच आसमान पर हल्के बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है।
पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार परिवर्तनशील है। जिससे तापमान में भी लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। दो दिन पहले हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद तापमान में कमी आई थी। सोमवार को मौसम तो खुश्क रहा लेकिन आसमान पर बादलों की आवाजाही ने तेज धूप को रोके रखा। जिसके कारण तापमान अपेक्षाकृत तेजी से नहीं बढ़ा। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कल से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है, हालांकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी किसी और पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण नौ मार्च तक लगातार मौसम खुश्क रह सकता है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन न्यूनतम तापमान बीच बीच में कम भी हो रहेगा।