{"_id":"675b47c851ad19db9f0f3594","slug":"now-the-marks-of-practical-examinations-will-be-uploaded-immediately-on-the-portal-karnal-news-c-18-knl1008-538308-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक तुरंत पोर्टल पर होंगे अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक तुरंत पोर्टल पर होंगे अपलोड
विज्ञापन
- सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की एसओपी की जारी, 10वीं कक्षा के लिए बाहर से नहीं आएगा परीक्षक
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अंक अब स्कूल को तुरंत विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसमें अब स्कूल की लेटलतीफी नहीं चलेगी। इसके अलावा प्रोजेक्ट और इंटरनल के अंक भी साथ के साथ ही बोर्ड को भेजे जाएंगे।
इसे लेकर सीबीएसई ने एसओपी जारी की है। इसके अलावा कक्षा 10वीं के प्रैक्टिकल के लिए अब बाहर से परीक्षक बुलाने पर भी मनाही हो गई है। विदित हो कि नियमित विद्यार्थियों के लिए, बोर्ड एक जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करवाएगा। एसओपी के अनुसार, विद्यार्थियों के सही और अधिकतम अंक पोर्टल पर परीक्षा के साथ ही अपलोड किए जाएंगे। इसके साथ ही एग्जामिनर को प्रैक्टिकल की सही कॉपी भी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
एसओपी के अनुसार, 10वीं कक्षा के लिए कोई भी एक्सटर्नल एग्जामिनर नहीं बुलाया जाएगा। इसके साथ ही सीबीएसई की ओर से आंसर शीट भी उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। हाई स्कूल के लिए स्कूलों को प्रैक्टिकल की पूरी व्यवस्था खुद ही करनी होगी। इसके साथ ही यदि कोई विद्यार्थी प्रैक्टिकल के दौरान नकल करता है तो इसकी शिकायत भी सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय में की जाएगी।
विज्ञापन
अंक अपलोड होने के बाद नहीं हो सकेगा बदलाव
परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ ही सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए विषयवार अंकों का विभाजन भी जारी किया है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रायोगिक अंक अपलोड करते समय गलतियां न करें क्योंकि एक बार अपलोड होने के बाद अंकों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। प्रायोगिक और लिखित परीक्षाओं के सुचारू संचालन में स्कूलों की सहायता करने के लिए सीबीएसई ने 10वीं और 11वीं कक्षाओं के लिए विषयों की एक सूची जारी की है। इसमें कक्षा, विषय कोड, विषय का नाम, थ्योरी परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा, प्रोजेक्ट मूल्यांकन और आंतरिक मूल्यांकन के अधिकतम अंक, उत्तर पुस्तिका का प्रकार जो थ्योरी परीक्षा में उपयोग किया जाएगा, का विवरण है।
-- -
प्रैक्टिकल में इन बातों का रखना होगा ध्यान
- एक्सटर्नल एग्जामिनर विद्यार्थियों के सही अंक अपलोड करेगा।
- प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
- प्रैक्टिकल के अंक एक जनवरी से 14 फरवरी के बीच ही अपलोड करने होंगे।
- अंक अपलोड करने के साथ ही प्रैक्टिकल की उत्तर पुस्तिका भी अपलोड करनी होगी।
- हर एक विषय के लिए 30 विद्यार्थियों का बैच तैयार करना होगा।
- किसी भी नियमित विद्यार्थी के प्रैक्टिकल में शामिल न होने पर इसकी जानकारी बोर्ड को देनी होगी।
परीक्षा के लिए 75 फीसदी उपस्थिति जरूरी
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं पहली जनवरी से शुरू होंगी। इसे लेकर एसओपी भी जारी की गई है। इसके अनुसार, बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र की उपस्थिति 75 फीसदी होनी चाहिए। - डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स।