फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now students will board and deboard the bus inside the school.

Karnal News: अब स्कूल के अंदर ही बस पर चढ़े एवं उतरेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Now students will board and deboard the bus inside the school.
- एनसीआर क्षेत्र के स्कूलों बम की धमकी के बाद शिक्षा विभाग सतर्क, जारी किए निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले के स्कूलों में अब बसें व अन्य वाहन विद्यार्थियों को स्कूल परिसर के अंदर ही बैठाएंगे व उतारेंगे। गेट के बाहर यह प्रक्रिया नहीं होगी। इसे लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से सख्त हिदायत जारी की गई है।

दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र के स्कूलों में बम की धमकी के बाद हरियाणा के स्कूल भी सतर्क हो गए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूल प्रबंधकों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए खास तौर पर गाइडलाइन भी जारी की गई है। जिसमें स्कूल मुखिया को सतर्कता से जांच व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


जारी पत्र में कहा गया है कि सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के मुखिया स्कूल के आस-पास कोई भी संदेहजनक वस्तु या गतिविधि होने का आभास हो तो इसकी सूचना तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दें। इसके अतिरिक्त वे अपने स्कूल बस चालकों को भी हिदायत दें कि बसों द्वारा स्कूल आने-जाने वाले सभी विद्यार्थियों को स्कूल परिसर के अंदर से ही चढ़ाएं व उतारें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आदेशों के बाद जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्कूल प्रबंधकों को भी पत्र जारी कर दिया गया है। ताकि किसी अप्रिय घटना होने से समय रहते निपटा जा सके। जिले में 779 राजकीय, 128 सीबीएसई, एक सैनिक, दो केंद्रीय विद्यालय व एचबीएसई और सीबीएसई के मिलाकर 550 से ज्यादा निजी स्कूल हैं, जहां पर करीब तीन लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। ब्यूरो


स्कूल प्रबंधकों एवं मुखियाओं को निर्देश जारी करके सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अभी जिले में कहीं से भी ऐसी कोई सूचना नहीं है। फिलहाल शांति का माहौल है।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed