{"_id":"649ddd087bfa3450740be7a6","slug":"now-policemen-with-belly-will-not-be-seen-in-the-field-karnal-news-c-18-knl1031-161025-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: फील्ड में नजर नहीं आएंगे तोंद वाले पुलिसकर्मी, पुलिस लाइन में दिया जाएगा काम, परेड-व्यायाम करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: फील्ड में नजर नहीं आएंगे तोंद वाले पुलिसकर्मी, पुलिस लाइन में दिया जाएगा काम, परेड-व्यायाम करना होगा
Fri, 30 Jun 2023 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संजू कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 07:50 PM IST
सार
तोंद वाले पुलिसकर्मियों को फील्ड से हटाकर पुलिस लाइन में काम दिया गया है। वे लिपिक का काम संभालेंगे, वजन घटाने के लिए परेड और व्यायाम कराई जाएगी। आईजी ने तीन जिलों के एसपी को ज्यादा वजन वाले मुलाजिमों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
थाने-चौकियों में अब ज्यादा वजन और तोंद वाले पुलिसकर्मी नजर नहीं आएंगे। शारीरिक रूप से फिट पुलिस कर्मी ही करनाल रेंज के थाने-चौकियों में जिम्मेदारी संभालेंगे। तोंद वाले पुलिसकर्मियों को फील्ड से हटाकर अब पुलिस लाइन में काम दिया जाएगा। यही नहीं, पुलिस लाइन में कामकाज के साथ-साथ वह अपना मोटापा भी कम करेंगे। परेड के साथ-साथ व्यायाम भी करना होगा।
करनाल रेंज के आईजी ने कैथल, करनाल और पानीपत के एसपी को ज्यादा वजन और तोंद वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद तोंद वाले पुलिसकर्मियों की सूची बनानी शुरू कर दी है। ताकि पुलिस लाइन में इनकी फिटनेश को सुधारा जा सके।
बता दें कि कुछ दिन पहले प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने आदेश जारी किए थे कि जिन पुलिसकर्मियों का वजन अधिक या तोंद वाले हैं वे थाना-चौकी और फील्ड में काम नहीं करेंगे। इनको पुलिस लाइन में लिपिक का कामकाज दिया जाएगा। जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है। फिटनेश सुधारने के बाद ही पुलिसकर्मियों को फील्ड में जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
मोटापे के कारण दौड़ने में परेशानी
ज्यादा वजन या तोंद वाले पुलिसकर्मियों को फील्ड में ड्यूटी के दौरान परेशानी होती है। अगर किसी अपराधी को दौड़कर पकड़ना हो तो वह हांफने लग जाते हैं। जबकि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिसकर्मियों की फिटनेश जरूरी है।
सभी एसपी को निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन पुलिसकर्मियों का मोटापा बढ़ गया है। उनको चिह्नित किया जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में परेड करवाई जाएगी। ताकि वह अपना वजन कम कर फिट रह सकें। - सतेंद्र कुमार गुप्ता, आईजी करनाल रेंज