{"_id":"6684a1c30f960820b80d0094","slug":"now-miscreants-openly-challenge-the-police-karnal-news-c-18-knl1008-422576-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती
विज्ञापन
अब पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती
- दो महीने में फायरिंग की पांचवीं वारदात, इस बार निशाना बना पुलिस वाला
- घटना के बाद कुटैल गांव में दहशत का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/घरौंडा। स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई संजीव कुमार की गोली मारकर हत्या की घटना पुलिस के लिए बदमाशों की खुली चुनौती है। दो माह में फायरिंग की यह पांचवीं वारदात है मगर इस बार निशाना पुलिस महकमे का ही एएसआई बना। हत्या के कारण जानने और बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस जुटी हुई है।
बदमाशों के दुस्साहस की बात करें तो 30 अप्रैल को कालरम निवासी सुमित पर सेक्टर-14 में फायरिंग की गई। जिसमें वह बुरी तरह घायल हुआ और नाम आया गैंगस्टर दलेर कोटिया का। इस मामले में सुमित से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। 05 जून को कर्ण कैनाल स्थित दो इमिग्रेशन सेंटरों के बाहर गोलियों चलाई गईं। इस मामले में भी रंगदारी मांगने की बात सामने आई थी। 23 जून को एक अन्य इमिग्रेशन सेंटर के संचालक की गाड़ी पर गोली चली। 01 जुलाई को औगंध गांव में किराना स्टोर पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं और 02 जुलाई को घरौंडा के कुटैल गांव में बदमाशों ने एएसआई संजीव को दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। एएसआई संजीव ने अपनी गर्दन का ऑपरेशन कराया था। डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद उसने 21 जून को ही ड्यूटी ज्वाइन की थी।
दहशत में रहे ग्रामीण
वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने कई जगह पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। दूसरी तरफ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, क्योंकि संजीव के ऊपर ही पूरे परिवार के पालन पोषण करने की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
गांव के सरपंच विवेक कल्याण ने बताया कि कुछ साल पहले संजीव के भाई लाभ सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके भाई के भी दो बेटियां व एक बेटा है। इससे पहले उसके पिता का भी स्वर्गवास हो चुका है। अब परिवार में संजीव ही कमाने वाला था। हालांकि संजीव का बेटा कनाडा में स्टडी वीजा पर गया हुआ है।
कुटेल निवासी रजत ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जब वह सड़क की तरफ गया तो देखा कि संजीव सड़क पर पड़ा है। उसके सिर से खून निकल रहा था। उन्होंने तुरंत डायल 112 व मधुबन थाना पुलिस को सूचना दी।