फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   now ex ray will be in five minuts

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ही मरीजों के 5 मिनट में होंगे एक्सरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
now ex ray will be in five minuts
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दो और एक्स रे मशीन पहुंच गई हैं। इनमें एक मोबाइल एक्स रे मशीन है। इसका फायदा ये है कि इमरजेंसी में आए मरीजों का यहीं एक्स-रे हो जाएगा, बेसमेंट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहीं इस मोबाइल एक्स रे मशीन से 5 मिनट के अंदर रिपोर्ट भी आ जाएगी। इससे अलग एक स्थाई एक्स-रे मशीन भी आई है, इससे पहले मेडिकल कॉलेज के बेसमेंट में एक एक्स रे मशीन लगी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बेसमेंट में एक एक्स रे मशीन रखी है। ऐसे में जब कोई मरीज इमरजेंसी में आता था तो उसका एक्सरे कराने के लिए बेसमेंट में ले जाया जाता था जिस कारण उसे करीब 20 से 25 मिनट लग जाता थी। इससे मरीज को तो परेशानी होती ही थी साथ ही परिजन भी चक्कर काटते थे। अब ऐसा नहीं होगा इमरजेंसी में आने के बाद मरीज का मोबाइल एक्स रे मशीन से वहीं पर एक्स-रे लिया जाएगा और उसकी 5 मिनट में रिपोर्ट भी वहीं उपलब्ध होगी। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में रोज 160 से ज्यादा ओपीडी होती हैं, इनमें अधिकतर दुर्घटना के मरीज आते हैं जिनमें अधिकतर मरीजों के एक्स रे किये जाते है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दो और एक्स रे मशीन आई हैं इनमें एक मोबाइल एक्स रे मशीन है, इससे इमरजेंसी में आए मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
-डॉ गुंजन, प्रवक्ता, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed