फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now destitute animals will be sent to the district jail

Karnal News: अब जिला जेल भेजे जाएंगे बेसहारा पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Now destitute animals will be sent to the district jail
- बनाई गोशाला, संचालन के लिए निगम तलाश रहा संस्था, शहर की गोशालाओं की भी क्षमता बढ़ाने पर चल रहा कार्य
विज्ञापन


नोट : बेसहारा पशु और अमर उजाला में प्रकाशित समाचारों की पीडीएफ भी लगाएं।



गगन तलवार

करनाल। कर्ण नगरी की सड़कों पर भटक रहे बेसहारा पशुओं को अब जिला जेल में भेजा जाएगा। प्रशासन की ओर से जिला जेल में गोशाला तैयार कराई गई है। यहां पर इन पशुओं को पकड़कर नगर निगम की टीम भेजेगी। गोशाला बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल संचालन को लेकर व्यवस्था होना शेष है। नगर निगम गोशाला के संचालन के लिए संस्था ढूंढ़ रहा है।

संस्था ही गोशाला के लिए चारा, चंदा आदि जुटाएगी। इसके साथ ही पशुओं का रख-रखाव, सफाई आदि का भी काम देखेगी। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस गोशाला में करीब 500 पशुओं को रखा जा सकेगा। इसके अलावा फूसगढ़ स्थित नगर निगम की गोशाला की क्षमता भी बढ़ाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने अगस्त माह में शहर के अलावा कस्बों और उपमंडल स्तर पर भी बेसहारा पशुओं की समस्या का मुद्दा उठाया था। इससे पहले राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में निगम अधिकारियों को इस मसले पर फटकार लगा चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के अधिकारी गोशालाओं के विस्तार व शहर से पशुओं को उठाने की व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त के अनुसार फूसगढ़ की गोशाला में स्वास्थ्य देखभाल के लिए चिकित्सक भी तैनात हैं। पशु पकड़ने का अभियान जारी है। लेकिन गोशालाओं में जगह न होने के कारण इन्हें रखने को लेकर समस्या है। जिला जेल में गोशाला तैयार है। केवल संचालन के लिए संस्था की ड्यूटी लगाना शेष है। शीघ्र ही यह कार्य पूरा हो जाएगा।




फूसगढ़ की दो एकड़ जमीन गोशाला में होगी शामिल

जेल में नई गोशाला बनाने के अलावा नगर निगम फूसगढ़ की गोशाला की क्षमता बढ़ाएगा। यहां पर भी 400 से ज्यादा पशुओं को और रखा जा सकेगा। नंदीशाला के साथ लगती दो एकड़ जमीन को गोशाला में शामिल किया जा रहा है। इसके बाद शहर से करीब एक हजार पशुओं को उठाकर इन गोशालाओं में शिफ्ट किया जाएगा। वर्तमान में निगम की नंदीशाला में करीब 1200 छोटे और बड़े पशु हैं और इसकी क्षमता पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed