{"_id":"69d559dc6ef3805aa609237f","slug":"now-cctv-surveillance-at-railway-stations-from-nilokheri-to-gharaunda-karnal-news-c-18-knl1018-881346-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नीलोखेड़ी से घरौंडा तक रेलवे स्टेशनों पर अब सीसीटीवी की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नीलोखेड़ी से घरौंडा तक रेलवे स्टेशनों पर अब सीसीटीवी की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम सारस्वत
करनाल। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नीलोखेड़ी से घरौंडा तक सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों लगाए जा रहे है। इसके तहत कुल 6 रेलवे स्टेशनों पर 73 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घरौंडा और बजीदा जट्टां रेलवे स्टेशन पर कैमरे लगाए जा चुके हैं जबकि अन्य स्टेशनों पर भी तेजी से कार्य जारी है। इन कैमरों को आधुनिक सर्वर रूम से जोड़ा जाएगा, जहां से पूरे नेटवर्क की मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे रेलवे प्रशासन को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी मिल सकेगी और समय रहते कार्रवाई संभव हो पाएगी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुरिंदर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के जरिये प्लेटफॉर्म, एंट्री-एग्जिट गेट, टिकट काउंटर, पार्किंग क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इससे यात्रियों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी।
-- -
स्टेशनों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों का विवरण :
रेलवे स्टेशन
कैमरों की संख्या
नीलोखेड़ी 12
तरावड़ी 12
भैणी खुर्द
10
करनाल
17
बजीदा जट्टां 10
घरौंडा 12
कुल
73
-- -
वर्जन -
रेलवे स्टेशनों पर यात्री और रेल संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर यह कैमरे लगाए जा रहे हैं। घरौंडा और बजीदा स्टेशन पर कैमरे लगाए जा चुके हैं। अन्य पर जल्द ही लागाए जाएंगे। - सुरिंदर, प्रभारी, आरपीएफ पोस्ट करनाल।