फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now apply till 27 for Pariksha Pe Charcha-22

परीक्षा पे चर्चा-22 के लिए अब 27 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now apply till 27 for Pariksha Pe Charcha-22
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रधानमंत्री मोदी का परीक्षा पे चर्चा-2022 कार्यक्रम के लिए जो विद्यार्थी पंजीकरण करने से रह गए थे, उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक और मौका दिया गया है। अब 27 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 20 जनवरी थी। ऐसे में जो विद्यार्थी, अभिभावक या शिक्षक आवेदन करने से रह गए थे, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रवेश प्रतियोगिता के आधार पर दिया जाएगा। यानी प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रधानमंत्री से बात करके अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
हर वर्ष बोर्ड परीक्षाओं से पहले इस कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसमें बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों से पीएम बातचीत करते हैं। इस कार्यक्रम में छात्रों के अलावा शिक्षक और अभिभावक भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। छात्रों की श्रेणी में केवल कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। किसी भी प्रतिभागी द्वारा कोई भी गलत जानकारी या प्रविष्टि जमा करने पर उसकी भागीदारी को रद्द कर दिया जाएगा। अधिकारिक वेबसाइट एमवाईजीओवी.इन पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। यहां होम पेज पर दिए गए लिंक पार्टिसिपेट नाऊ पर क्लिक करें, एक नया पेज खुलेगा, यहां ऑनलाइन पंजीकरण करने के साथ ही जरूरी विवरण भरें और सब्मिट कर दें।
विज्ञापन

तीनों वर्गों के लिए हैं अलग-अलग विषय
कार्यक्रम में होने वाली प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक वर्ग के लिए अलग-अलग थीम रखी गई है। तीनों वर्ग दिए गए विषयों में से किसी एक में हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए कोविड-19 के दौरान परीक्षा के तनाव को कम करने की रणनीति, आजादी का अमृत महोत्सव, आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर स्कूल, स्वच्छ भारत, हरित भारत, कक्षाओं का डिजिटलीकरण व पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयास। शिक्षक के लिए नए भारत के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), कोविड-19 महामारी अवसर और चुनौतियां और अभिभावक के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लोकल टू ग्लोबल-वोकल फॉर लोकल और छात्रों की तरह आजीवन सीखने की ललक विषय दिया गया है। प्रस्तुति 500 अक्षरों से अधिक नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जनवरी तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक विजेता को निदेशक, एनसीईआरटी द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रत्येक विजेता को एक विशेष परीक्षा पे चर्चा किट भी मिलेगी, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में लिखित एग्जाम वॉरियर्स की पुस्तक शामिल हैं।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed