फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now Anish Yadav DC and Naresh Kumar will be the Corporation Commissioner in karnal

अनीश यादव नए उपायुक्त और नरेश कुमार होंगे निगम आयुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now Anish Yadav DC and Naresh Kumar will be the Corporation Commissioner in karnal
सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। अब आईएएस अधिकारी अनीश यादव करनाल के नए उपायुक्त होंगे। वहीं आईएएस नरेश कुमार को नगर निगम आयुक्त और नगर आयुक्त बनाया गया है। करनाल के डीसी आईएएस निशांत कुमार यादव को गुरुग्राम और नगर निगम आयुक्त डॉ. मनोज कुमार को नूंह का डीसी बनाया गया है।
विज्ञापन

नए उपायुक्त अनीश यादव करनाल में फरवरी 2019 से जून 2020 तक अतिरिक्त उपायुक्त भी रह चुके हैं। इनसे पहले निशांत कुमार यादव करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त थे। जबकि आईएएस अधिकारी नरेश कुमार को करनाल में पहली नियुक्ति मिली है। 2014 बैच के आईएएस अनीश यादव वर्तमान में सिरसा के उपायुक्त हैं। उन्हें करनाल के उपायुक्त के अलावा स्मार्ट सिटी के सीईओ और ड्रोन इमेजिंग एंड इंफोर्मेशन सिस्टम ऑफ हरियाणा के अतिरिक्त सीईओ का चार्ज भी दिया गया है। इसी तरह 2011 बैच के आईएएस नरेश कुमार वर्तमान में जींद के उपायुक्त हैं।
विज्ञापन

विकास और जनता की समस्या का समाधान होगी प्राथमिकता : अनीश यादव
नए उपायुक्त अनीश यादव का कहना है कि करनाल के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए चल रहे प्रोजेक्ट में तेजी लाएंगे। शहर को और किन चीजों की जरूरत है, इसे ध्यान में रखते हुए भी नई परियोजनाएं लाई जाएंगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। जनता को कोई परेशानी न आए इसी उद्देश्य से काम करेंगे। करनाल में अतिरिक्त उपायुक्त रहते हुए उनके पास आरटीए सचिव और डीआरटीए का भी चार्ज था। तब ओवरलोड पर नकेल कसने के लिए कई अभियान चलाए। कोरोना की पहली लहर में भी करनाल के एडीसी थे, उस समय प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने को लेकर भी उन्होंने कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल को नया रूप देने का किया प्रयास : निशांत
उपायुक्त निशांत यादव ने कहा कि करनाल को नया रूप देने का उन्होंने प्रयास किया। कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करते हुए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए। इसके अलावा डिजिटल प्लेटफार्म पर राशन और अन्य जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित की।

डेयरी शिफ्टिंग के प्रयास यादगार रहेंगे
निगमायुक्त डा. मनोज कुमार ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली हो या 178 करोड़ रुपये से कराए जा रहे अमरुत योजना के कार्यों को समय से पूरा कराने के लिए काफी प्रयास किए। लंबे समय से अटकी पिंगली डेयरी शिफ्टिंग परियोजना को सिरे चढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed