फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now admission in ITI will be done in five phases

आईटीआई में अब पांच चरण में होगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now admission in ITI will be done in five phases
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहले दो राउंड की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद जिले की विभिन्न आईटीआई में 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इसे देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए पांचवें चरण की दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी किया है। आईटीआई में पहले चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया संपन्न होनी थी लेकिन अब यह पांच चरणों में होगी।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पांचवीं ऑनलाइन दाखिला काउंसिलिंग के लिए नए आवेदन पत्र 15 नवंबर तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। पांचवीं दाखिला काउंसलिंग नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर तैयार की जाएगी और इसमें कोई भी आरक्षण लागू नहीं होगी।
विज्ञापन

पहले दाखिले के लिए 16 सितंबर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई जो 7 अक्तूबर तक जारी रही। पहली मेरिट लिस्ट 13 अक्तूबर को जबकि दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर को जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा आगामी शेड्यूल
तीसरा चरण-
- 7 नवंबर तक दस्तावेजों की जांच होगी।
- 2 से 8 नवंबर तक फीस जमा होगी।
चौथा चरण-
- 10 नवंबर को चौथे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी होगी।
- 10 से 12 नवंबर तक पोर्टल खोला जाएगा -
- 15 नवंबर को चौथी मेरिट सूची जारी
- 15 से 17 नवंबर तक दस्तावेजों की जांच और 18 तक फीस जमा होगी।
- 15 से 20 नवंबर तक सीट अलॉटमेंट होगी।
पांचवां चरण-
- 21 नवंबर को पांचवें चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी
- 22 और 23 नवंबर को पोर्टल खोला जाएगा।
- 24 नवंबर को पांचवीं मेरिट सूची जारी होगी, 25 तक दस्तावेजों की जांच और फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed