फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Notification, supervision and nutrition assistance stopped due to strike

Karnal News: हड़ताल से नोटिफिकेशन, सुपरविजन और पोषण सहायता रुकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Notification, supervision and nutrition assistance stopped due to strike
- जिले के छह एसटीएस सहित कार्यालय के कर्मी भी हड़ताल में शामिल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसमें टीबी विंग के सभी छह सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस), टीबी के हेल्थ विजिटर सहित डिप्टी सिविल सर्जन कार्यालय का अधिकतर स्टाफ शामिल है। जिसके चलते जिलेभर के टीबी रोगियों के साथ-साथ टीबी विंग के अधिकारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
एनएचएम की हड़ताल के कारण हेल्थ विजिटरों का गांव-गांव का दौरा बंद है, नागरिक अस्पताल करनाल, इंद्री, घरौंडा, निसिंग, असंध व नीलोखेड़ी में कार्यरत एसटीएस की ओर टीबी मरीजों की सुपरविजन भी पिछले 13 दिनों से बंद पड़ी है। ऐसे में टीबी के मरीज रोजाना अपनी दवाओं का सेवन कर रहे हैं या नहीं, का सुपरविजन बंद पड़ा है। इसके अलावा एनएचएम के तहत अकाउंटेंट लगे होने के कारण निक्षय पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक टीबी के मरीजों को दी जाने वाली 500 रुपये प्रतिमाह की पोषण सहायता भी बंद हो चुकी है।
विज्ञापन

दवा पहुंचाने का कार्य भी करते हैं कर्मी
टीबी के मरीज की एक समय या दिन की भी दवा छूट जाए तो टीबी का संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है लेकिन 13 दिन से एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यही कर्मचारी मरीजों को दवा देते हैं। दवा खत्म होने पर मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय से सभी सीएचसी, पीएचसी व अन्य हेल्थ सेंटरों पर टीबी की दवा भेजी जाती है, लेकिन एनएचएम की हड़ताल के कारण कस्बों में दवा नहीं पहुंचाई जा रही है। जिसके चलते मरीजों को नागरिक अस्पताल में आकर धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed