{"_id":"61bf9b33cf7395016736503c","slug":"notice-to-range-officer-chargesheet-will-be-there-for-not-responding-karnal-news-knl93312962","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंज ऑफिसर को नोटिस, जवाब न देने पर होंगे चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंज ऑफिसर को नोटिस, जवाब न देने पर होंगे चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा/करनाल। बड़ा गांव के जंगल से बिना परमिशन सैकड़ों पेड़ काटने के मामले में करनाल के रेंज ऑफिसर सुभाष चंद से सीसीएफ कार्यालय रोहतक ने तीन दिन का नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है, क्योंकि इस प्रकरण में रेंज ऑफिसर सुभाष चंद को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार माना गया है। तय अवधि में जवाब न दिए जाने पर सीसीएफ कार्यालय रोहतक द्वारा रेंज ऑफिसर को आरोपी मानते हुए चार्जशीट किया जा सकता है।
रोहतक मंडल के चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (सीसीएफ) एमएल राजवंशी (आईएफएस) ने नोटिस देने की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ वन कर्मियों, अन्य लोगों व लकड़ी आरा संचालक के बीच सांठगांठ की बात सामने आई है। अवैध रूप से जंगल से लकड़ी काटने और खरीद-फरोख्त करने वालों को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लकड़ी बरामद होने पर पेड़ों के खरीददार लकड़ी आरा मशीन मालिक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
झज्जर के डीएफओ विपिन कुमार सिंह द्वारा मामले में की गई जांच रिपोर्ट अब तक रोहतक सीसीएफ कार्यालय तक नहीं पहुंची है। जो 20 दिसंबर को पहुंचने की संभावना है। सीसीएफ रोहतक परिमंडल एमएल राजवंशी ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही तुरंत वन विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
लकड़ी खरीदने वाला फरार, कर्मचारी तैनात
लकड़ी खरीदने वाला अशोक वर्मा फरार बताया जा रहा है। जो गांव कुंजपुरा में आरा मशीन का मालिक है, जहां इन लकड़ियों को कथित रूप से सस्ते रेट में खरीदने की आशंका जताई जा रही है। एमएल राजवंशी ने बताया कि लकड़ी आरा मशीन के बाहर विभाग के एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है जो निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के किसी भी अधिकारी का संरक्षण साबित होने पर उसके खिलाफ भी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।