फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Notice issued to shopkeepers holding illegal occupancy in grain market

Karnal News: अनाज मंडी में अवैध कब्जाधारक दुकानदारों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to shopkeepers holding illegal occupancy in grain market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। स्थानीय नई अनाज मंडी में मार्केटिंग बोर्ड की जमीन पर खाद-बीज विक्रेताओं की ओर से अवैध कब्जे करने का मामला सामने आया है। मार्केटिंग कमेटी के अधिकारियों ने दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं।




नई अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए मार्केटिंग कमेटी ने खाद और बीज विक्रेताओं को निर्धारित फड़ आवंटित किए हैं। दुकानों के सामने लगभग 10-10 फुट चौड़े बरामदे इसलिए छोड़े गए थे ताकि किसान वहां बैठ सकें और उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके, लेकिन कई विक्रेताओं ने इन बरामदों पर ही ईंटों से स्थाई दीवारें खड़ी कर ली हैं। इतना ही नहीं, दुकानों के आगे की खाली जमीन पर भी लगभग 20-20 फुट तक अस्थाई ढांचे बनाकर कब्जा कर लिया है। किसान जो खाद-बीज लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मंडी पहुंचते हैं, उन्हें पार्किंग की जगह नहीं मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट कमेटी के सचिव चंद्रप्रकाश ने बताया कि मंडी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना मिलने के बाद संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed