{"_id":"67c20e3f9dea8b44e20bd46d","slug":"noise-of-election-campaign-stopped-competition-among-five-candidates-for-chairman-karnal-news-c-246-1-sknl1023-133875-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चुनाव प्रचार का शोर थमा, चेयरमैन के लिए पांच प्रत्याशियों में मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चुनाव प्रचार का शोर थमा, चेयरमैन के लिए पांच प्रत्याशियों में मुकाबला
विज्ञापन
रादौर। नगरपालिका रादौर के रविवार को होने वाले चुनावों को लेकर शुक्रवार की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। जिसके बाद अब चेयरमैन व पार्षद पद के उम्मीदवार चुनाव प्रचार को लेकर सभाएं व बैठकें नहीं कर सकेंगे। वहीं माइक द्वारा प्रचार नहीं हो सकेगा। रविवार को चेयरमैन पद के लिए भाजपा उम्मीदवार रजनीश मेहता शालु, अजय राव छोटाबांस, पूर्व पार्षद दलीप सिंह रिंकू, महेंद्र पाल टीना व सतविंदर सिंह रिंकू के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं 14 वार्डों में पार्षद पद के लिए 36 उम्मीदवार हैं।
रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 12 मार्च को सरकारी स्कूल रादौर में मतगणना की जाएगी। 11950 मतदाता चेयरमैन पद के लिए मतदान करेंगे। जिनमें से 6268 पुरुष व 5682 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर एक में 892, वार्ड नंबर दो में 957 , वार्ड नंबर तीन में 841, वार्ड नंबर चार में 964 , वार्ड नंबर पांच में सबसे कम 319, वार्ड नंबर छह में 667 , वार्ड नंबर सात में 961 , वार्ड नंबर आठ में 683 , वार्ड नंबर नौ में 1131 , वार्ड नंबर 10 में 969 , वार्ड नंबर 11 में 1066 , वार्ड नंबर 12 में 697, वार्ड नंबर 13 में 710 और वार्ड नंबर 14 में 1093 मतदाता हैं। शहर में चुनावों को लेकर 14 मतदान केंद्र बनाए गए है। वार्ड नंबर एक व 14 का मतदान केंद्र सरकारी स्कूल छोटाबांस में होगा। वार्ड नंबर दो, तीन व चार का मतदान केंद्र मुकंदलाल स्कूल में होगा, वार्ड नंबर पांच का मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूल मेन बाजार रादौर, वार्ड नंबर छह का मतदान केंद्र मुकंदलाल कॉलेज में होगा। वार्ड नंबर सात, आठ, नौ व 11 का मतदान केंद्र सरकारी स्कूल रादौर में होंगा। वार्ड नंबर 10 का मतदान केंद्र नगरपालिका कार्यालय में होगा। वार्ड नंबर 12 का मतदान केंद्र बीडीपीओ कार्यालय में होगा। वार्ड नंबर 13 का मतदान केंद्र खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होगा। चुनाव के उपरांत सभी ईवीएम मशीनों को सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। जहां 12 मार्च को मतगणना की जाएगी। उधर चुनावों को लेकर नगरपालिका की ओर से उम्मीदवारों द्वारा शहर में खंभो व दीवारों पर लगाए गए होर्डिंग व बैनर उतारने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
निष्पक्ष व भयमुक्त निकाय चुनावों को लेकर शुक्रवार को रादौर पुलिस की ओर से शहर में फ्लैग मार्च किया गया। थाना रादौर प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस की टीम ने शहर की मुख्य सड़कों पर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को निष्पक्ष व भयमुक्त नगरपालिका चुनावों में मतदान करने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च थाना रादौर से होता हुआ मेन बाजार, कमेटी चौक, एसके रोड, बुबका चौक, एक्सचेंज रोड, रावल चौक, कॉलेज रोड, गोगा माड़ी रोड से होते हुए वापस थाना परिसर में समाप्त हुआ।