फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No trace of 13-year-old Yash who drowned in Yamuna

Karnal News: यमुना में डूबे 13 वर्षीय यश का नहीं मिला कोई सुराग

Sat, 14 Feb 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 14 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
No trace of 13-year-old Yash who drowned in Yamuna
इंद्री।
विज्ञापन


डबकोली कलां गांव के 13 वर्षीय यश के यमुना नदी में डूबने के पांच दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। मामले की जांच को लेकर शुक्रवार को परिजन पुलिस अधीक्षक से मिले।
रविवार को यश अपने पड़ोसी रोहित के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर यमुना नदी तट पर गया था, जहां पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया। सोमवार से एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की बड़ी संख्या नदी किनारे जुटी है। यश के कपड़े घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में मिलने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। पिता ने बताया कि यश खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। गांव के सीसीटीवी फुटेज में वह रोहित के साथ नदी की ओर जाता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रोहित पर संदेह जताया। कहा कि वह नशे का आदी है और बच्चे को किसी के पास बेचने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। यश की मां का पहले ही निधन हो चुका है। दादी और परिजन बच्चे की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed