{"_id":"6ad2870785e8e0db9e0b2117","slug":"no-prohibition-in-the-rules-yet-no-samples-accepted-after-11-oclock-karnal-news-c-18-knl1018-1013830-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नियम में रोक नहीं, फिर भी 11 बजे के बाद सैंपल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नियम में रोक नहीं, फिर भी 11 बजे के बाद सैंपल नहीं
विज्ञापन
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए कतार में लगना पड़ता है। पंजीकरण और डॉक्टर से परामर्श लेने में ही सुबह के 11 बज जाते हैं। इसके बाद रक्त जांच के लिए प्रयोगशाला पहुंचने पर उन्हें अगले दिन आने को कहा जाता है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सुबह 11 बजे के बाद रक्त नमूना न लेने का कोई नियम नहीं है। इसके बावजूद मरीजों को एक ही जांच के लिए दोबारा अस्पताल आना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है। मरीज अमित सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर को दिखाने में उन्हें 12 बज गए। प्रयोगशाला में उनसे कहा गया कि नमूने केवल सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ही लिए जाते हैं। मरीज विमला को भी जांच के लिए अगले दिन सुबह आने को कहा गया।
ओपीडी चलने तक नमूने लेने के निर्देश
अस्पताल के आरएमओ डॉ मुनीश ने इस समस्या पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि 11 बजे के बाद रक्त जांच के नमूने न लेने का कोई नियम नहीं है। जब तक ओपीडी चलती है, तब तक आरकेटी के नमूने लिए जाने चाहिए। यदि कोई कर्मचारी मरीजों को मना करता है, तो उसे कारण बताओ नोटिस जारी होगा।