फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No nomination came on the first day, holiday today

Karnal News: पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन, आज अवकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
No nomination came on the first day, holiday today
- 20 वार्डों से तीन बड़े राजनीतिक दल और आजाद के बीच होगा रोचक मुकाबला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निकाय चुनावों की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू तो हो गई है, लेकिन पहले दिन मेयर पद या निगम पार्षद के लिए कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। बुधवार को अवकाश की वजह से नामांकन दाखिल नहीं हो सकेंगे। अब 13 से 17 फरवरी तक नामांकन दाखिल कराए जा सकते हैं। इनमें 16 फरवरी को राजपत्रित अवकाश रहेगा। बाकी चार कार्यदिवस में रोजाना सुबह 11 से दोपहर 3 बजे नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। यानी अब प्रत्याशियों के पास 13, 14, 15 और 17 फरवरी का समय है। एक दिन में चार घंटे नामांकन के मिलेंगे।
18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। वहीं 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव की घोषणा के अंतर्गत संबंधित नगर निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। नगर निगम के मेयर पद और सभी 20 वार्डों के पार्षद सदस्यों के चुनाव के लिए एडीसी यश जालुका को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा नामांकन और चुनाव का शेड्यूल
- उम्मीदवार 11 से 17 फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
- 12 और 16 फरवरी को अवकाश रहेगा।
- निकाय चुनाव के लिए 02 मार्च को मतदान और 12 मार्च को मतगणना होगी।
- नगर निगम मेयर के लिए उपायुक्त कार्यालय कोर्ट रूम में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम घरौंडा राजेश कुमार नामांकन लेंगे।
- पार्षद के लिए वार्ड 1 से 5 तक प्रबंध निदेशक, शुगर मिल कार्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एमडी शुगर मिल राजीव प्रसाद नामांकन लेंगे।

- वार्ड 9 से 13 तक जिला परिषद कार्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार नामांकन लेंगे।

- वार्ड 6, 7, 8, 14 और 15 तक महाप्रबंधक कार्यालय हरियाणा रोडवेज में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह नामांकन लेंगे।

- वार्ड 16 से 20 तक जिला नगर योजनाकार कार्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार नामांकन लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed