{"_id":"6ab183ad68b4b503f60c2aab","slug":"banned-injections-seized-from-four-individuals-at-karn-stadium-karnal-news-c-18-knl1018-996761-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण स्टेडियम में चार लोगों के पास प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण स्टेडियम में चार लोगों के पास प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद
विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम में बैग की जांच करती नार्कोटीक विभाग की टीम संवाद
करनाल। कर्ण स्टेडियम परिसर में सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार व्यक्तियों के बैग से प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए। यह कार्रवाई स्टेडियम में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई। खेल विभाग के अधिकारी का कहना है कि पकड़े गए लोग खिलाड़ी नहीं हैं।
खेल विभाग की लिखित शिकायत पर एनसीबी की विशेष टीम ने स्टेडियम में दबिश दी। टीम ने अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों के किट बैग और अन्य सामान की तलाशी ली। बरामद इंजेक्शनों को सील कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। जिन चार व्यक्तियों के पास से यह सामग्री मिली है, उनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने बाद में सभी एथलीटों को एकत्र किया। उन्हें खेल में शॉर्टकट और नशीली दवाओं (डोपिंग) के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया।
जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि स्टेडियम के माहौल को स्वच्छ और नशा-मुक्त बनाए रखने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोग स्टेडियम के खिलाड़ी नहीं हैं और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नशा कॅरिअर और स्वास्थ्य दोनों के लिए घातक : सत्यवीर
कर्ण स्टेडियम में कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। खेल विभाग ने इन शिकायतों का संज्ञान लिया। उच्च अधिकारियों को लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी शिकायत के आधार पर नारकोटिक्स विभाग की विशेष टीम ने कार्रवाई की। सत्यवीर सिंह ने खिलाड़ियों से अपील की कि नशा कॅरिअर और स्वास्थ्य दोनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता केवल कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही हासिल की जा सकती है। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के नशीले या प्रतिबंधित पदार्थों से हमेशा दूर रहने की सलाह दी।