फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No entry for e-rickshaws and four-wheelers in five markets

Karnal News: पांच बाजारों में ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों की नो एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:20 AM IST
विज्ञापन
No entry for e-rickshaws and four-wheelers in five markets
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कार्तिक पूर्णिमा तक अब कर्ण गेट मार्केट सहित इसके साथ जुड़े पांच बाजारों में दिन के समय में ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। त्योहारों पर वन-वे के बाद भी जाम की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। नवरात्र के साथ हुए शुरू हुए त्योहारी सीजन में जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था बनाई जा रही है। रविवार रात को बाजारों में कुल पांच जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। सोमवार से नई व्यवस्था लागू होगी।

पांचों बाजारों की एसोसिएशन के साथ चर्चा करने के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। कर्ण बाजार, सराफा बाजार, गुड मंडी, बीज मार्केट और सचदेवा मार्केट में बड़े वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था। इसके बाद भी बाजार में अव्यवस्था हुई तो ई-रिक्शा के प्रवेश को रोकने का निर्णय लिया गया है। अब पैदल चलने के अलावा केवल दोपहिया वाहनों को ही इन बाजारों में प्रवेश मिलेगा। दोपहिया वाहन भी बाजार में ज्यादा समय तक खड़ा नहीं किए जा सकेंगे। ऐसी स्थिति में चालान कटेगा। केवल वाहनों के गुजरने की अनुमति दी गई है, यदि खरीदारी करनी है तो दोपहिया वाहनों को बाजार के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


भीड़ में होती हैं स्नेचिंग और जेब कटाने जैसी वारदात

कर्ण गेट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संकल्प भंडारी, सेंट्रल मार्केट एसोसिएशन से राजीव पासी, सराफा बाजार मार्केट एसोसिएशन से कमल गुप्ता, पुराना जीटी रोड मार्केट एसोसिएशन से कर्ण जैन और सचिव आशीश चावला व कर्ण गेट व्यापार मंडल के प्रधान मुकेश यादव का कहना है कि बाजार की स्थिति को देखते हुए प्रशासन से मार्च तक बड़े वाहनों के प्रवेश न कराने के लिए आग्रह किया है। फिलहाल कार्तिक पूर्णिमा तक यह व्यवस्था की जा रही है। बाजार में भीड़ के कारण अपराध भी बढ़ता है, स्नेचिंग और जेब काटने जैसी कई वारदात होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुजुर्ग व आपात स्थिति में मिलेगा प्रवेश
बाजार में ई-रिक्शा व चारपहिया वाहनों को केवल बुजुर्ग, अपाहिज लोगों को लाने-ले जाने के लिए ही अनुमति मिलेगी। इसके अलावा इमरजेंसी वाहनों को या आपात स्थिति में बड़े वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक पाबंदी लागू रहेगी। इसके बाद या इससे पहले माल व बड़े वाहन आ सकते हैं। लेकिन इन्हें भी ज्यादा देर तक बाजार में खड़ा नहीं किया जा सकता।


यहां होगी बैरिकेडिंग

- सचदेवा स्वीट्स के पास

- पुरानी यातायात चौकी के पास

- सराफा बाजार में सिटी थाना के पास

- दयाल पुरा गेट के आगे

- पुराना कमेटी चौक के पास



यहां बनाई है पार्किंग
- पुरानी सब्जी मंडी : यहां पर कर्ण गेट, बीज मार्केट, सचदेवा मार्कट में आने वाले वाहनों की पार्किंग होगी।
- पुराना निगम कार्यालय : यहां पर रेलवे रोड, सदर बाजार की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग रहेगी।

- जरनैली कोठी : यहां पर कुंजपुरा रोड मार्केट में आने वाले वाहन खड़े होंगे।



तो लंबा चक्कर लगाकर छोड़नी पड़ेगी सवारी

कर्ण गेट मार्केट सहित पांच बाजारों में आने वाली सवारी को अब ई-रिक्शा चालक पुरानी सब्जी मंडी रोड की तरफ ही उतारेंगे। यहीं से वे सवारी बैठा भी सकते हैं। इसके अलावा सराफा बाजार, पुराना शहर के अंदर की सवारी को छोड़ने के लिए ई-रिक्शा चालकों को नावल्टी रोड से जुंडला गेट की तरफ या कलंदरी गेट से महाराणा प्रताप चौक व मीरा घाटी की ओर से होकर गुजरना होगा।




-------------

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वन-वे लागू किया गया था। अब कर्ण गेट मार्केट सहित इससे जुड़े पांच बाजारों में ई-रिक्शा व चारपहिया वाहनों के दिन के समय में प्रवेश पर पाबंदी लगाई जा रही है। यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, सिटी ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed