फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nitesh returned after winning gold medal, welcomed at Delhi airport

Karnal News: स्वर्ण पदक जीतकर लौटे नितेश का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Nitesh returned after winning gold medal, welcomed at Delhi airport
करनाल। पेरिस पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे नितेश कुमार का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। करनाल की बी-24 अकादमी के संचालक रवि भाटिया, कोच शिवम व शालू ने परिवार सहित पहुंचकर उनका हौसला बढाया। इस दौरान उनके सहयोगी उप निदेशक व वरिष्ठ बैडमिंटन कोच राकेश पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रवि भाटिया ने बताया कि नितेश जैसे ही दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी ली। मौके पर गौरव गोयल, मास्टर राजेश, शौर्य भाटिया, चिराग सैनी व अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वर्ण जीतकर सपना हुआ पूरा
पेरिस ओलंपिक से स्वर्ण पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय शटलर नितेश कुमार ने बताया कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर उनका सपना पूरा हो गया है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने दिन-रात एक करके मेहनत की यह उसी का परिणाम है। जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना हो तो हमें उसके लिए मेहनत इतनी करनी चाहिए कि कामयाबी शोर मचा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed