{"_id":"eb9a501f4e77bcb094021e2be99165e5","slug":"nising-driver-gate-drawn-bus-stand-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक पर गिरा बस अड्डे का मेन गेट, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक पर गिरा बस अड्डे का मेन गेट, गंभीर
अमर उजाला, निसिंग
Updated Sat, 04 Jan 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डे पर रोडवेज की बस चालक पर बस स्टैंड का मुख्य गेट गिरने से चालक बुरी तरह घायल हो गया।
उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। गंभीर हालत के कारण उसे करनाल रेफर कर दिया गया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वीरवार देर रात करनाल से कैथल जाने वाली राज्य परिवहन की बस का चालक कुलविंद्र सिंह स्थानीय बस स्टैंड पर रात्रि ठहराव के लिए बस को स्टैंड पर रोककर मुख्य द्वार बंद करने लगा।
इसी दौरान गेट गिर पड़ा और चालक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्टैंड के पूर्व चौकीदार सुरेश कुमार और आसपास के लोगों ने उसे निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे करनाल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि स्टैंड पर लगे पाइप पर चलने वाले पहिएदार गेट के बीच में रुकने की सपोर्ट नहीं होने के कारण एक तरफ का आधा गेट बंद करते समय निकलकर चालक के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
वहीं जीएम करनाल जयपालर राणा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।