{"_id":"6797eff25abbd53bf00b46d3","slug":"nishants-dominance-in-professional-boxing-karnal-news-c-18-knl1008-568634-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पेशेवर मुक्केबाजी में निशांत की धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पेशेवर मुक्केबाजी में निशांत की धाक
विज्ञापन
पेशेवर मुक्केबाजी में निशांत की धाक
- फोटो : पेशेवर मुक्केबाजी में निशांत की धाक
- पहले ही राउंड में अमेरिकी मुक्केबाज एल्टन विगिन्स को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कोट मोहल्ला निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निशांत देव उर्फ सूर्या ने पेशेवर मुक्केबाजी में धाक जमाई है। निशांत ने जीत के बाद बॉक्सिंग के सबसे बड़े रिंग में खड़े होकर कहा, मैं अपनी जीत भारत को समर्पित करता हूं। आज गणतंत्र दिवस है और मेरे पिता का जन्मदिन भी, यह जीत तोहफा है।
इससे पहले वह पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने जीत के साथ अमेरिका की धरती पर शानदार शुरुआत की। निशांत ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता पवन देव व कोच सुरेंद्र चौहान को दिया है। विदित हो शनिवार को भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने अमेरिका के लॉस वेगास के कास्मोपोलिटन शहर में सुपर वेल्टरवेट वर्ग में अमेरिका के एल्टन विगिन्स को मैच में परास्त किया।
देव ने शनिवार को छह दौर के मुकाबले के पहले दौर में तकनीकी नॉकआउट के जरिए कुछ सेकेंड में जीत दर्ज कर ली थी। अभी पहले दौर में कुछ सेकेंड ही बचे थे तब रेफरी ने इसे रोक दिया। मैच के दौरान उन्होंने विगिन्स को दो बार नीचे गिराया। भारतीय तिरंगे को लपेटे हुए 24 वर्षीय देव ने शानदार मुक्के जड़कर शुरू में ही दबदबा बना लिया था। जीत के बाद सूर्या ने कहा मैं जीत के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस मुकाम को पाने के लिए उसने 15 साल तक कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा भारत से पहले विश्व चैंपियन बनने का रास्ता अब शुरू होता है। किसी भी भारतीय ने ऐसा कभी नहीं किया है, मैं भारत से पहला विश्व चैंपियन बनना चाहता हूं।
विज्ञापन
निशांत की जीत से परिवार व दोस्तों में खुशी का माहौल
अमेरिका से पेशेवर मुक्केबाजी की शुरुआत करने वाले निशांत देव अब वर्ल्ड रैंकिंग में भी नाम चमकाना चाहते है। इसके लिए वह अमेरिका में रहकर काफी समय से प्रशिक्षण भी ले रहे थे। पेशेवर मुक्केबाज के पहले ही मुकाबले में उन्होंने प्रतिद्वंदी को एक तरफा मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया। उनकी इस बड़ी जीत से परिवार के सदस्यों व उनके दोस्तों में खुशी का माहौल है। उनकी दादा और दादी का कहना है कि उन्हें अपने पोते की जीत पर गर्व है। पिता पवन देव ने कहा है उनका सूर्या एक दिन अंतरराष्ट्रीय पटल पर सूरज की तरह चमकेगा, इसकी शुरुआत उसने पहली बड़ी जीत से कर दी है।
निशांत की उपलब्धियां
- 2024 में पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर शुरुआती मुकाबले जीते।
- 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक खेले।
- 2018 में वरिष्ठ चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक।
- 2021 में जीता बेहतर बॉक्सर का खिताब।
- 2021 में अंतरराष्ट्रीय पदक एशियन चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक।
- 2014 में बेहतर बॉक्सर बने, स्टेट चैंपियनशिप जीतने की हैट्रिक बनाई।