फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nine new dengue patients found

Karnal News: डेंगू के नौ नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Nine new dengue patients found
- 16 दिनों में आ चुके 93 केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को 8220 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 70 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिले और 52 मकान मालिकों को नोटिस थमाए। वहीं, बुधवार को जांच किए गए 245 सैंपलों में से नौ केस पॉजिटिव मिले हैं।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक 11,04,627 घरों को कवर कर लिया है। जिनमें से अभी तक 8093 घरों में लार्वा मिल चुके हैं और टीमों ने 3685 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 5189 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 157 डेंगू के केस आ चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में घर के आसपास एवं घर के अंदर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आस-पास होने वाले जल भराव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण व बचाव
डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ ही शरीर में खून की कमी होने लगती है। जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11, सितंबर में 44 और अक्तूबर में 93 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed