{"_id":"667cc0c58f2bd1f0fb0bc38d","slug":"nine-lakhs-cheated-by-saying-that-there-is-a-rape-case-against-the-son-karnal-news-c-18-knl1008-417975-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बेटे पर दुष्कर्म का केस होने की बात कह नौ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बेटे पर दुष्कर्म का केस होने की बात कह नौ लाख ठगे
विज्ञापन
- कनाडा गए युवक के दिव्यांग माता-पिता से साइबर ठगों ने की धोखाधड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। साइबर ठग धोखाधड़ी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दिव्यांग माता-पिता को उनके विदेश में रह रहे बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की बात कहकर नौ लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, धमकी दी गई कि किसी को यह बात बताई तो वह उसके बेटे को जान से मार देंगे।
जब माता-पिता ने डर के कारण चुपचाप नौ लाख रुपये दे दिए तो दोबारा वकील व कमिश्नर बनकर पांच लाख रुपये और मांगे। बाद में जब बेटे से बात हुई तो ठगी का पता चला। इसे बाद पीड़ित परिवार ने साइबर क्राइम थाने में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित तेजपाल त्यागी ने बताया कि वह और उसकी पत्नी दिव्यांग हैं। उनका बेटा शिवम त्यागी कनाडा गया है। 21 जून को उनके पास कॉल आई कि आपके बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हो गया है और कहा कि मामला रफा दफा करने के लिए नौ लाख रुपये देने होंगे।
साथ ही उन्होंने धमकी भी दी कि किसी को इस बारे में बताया या पुलिस को जानकारी दी तो लड़के को मार दिया जाएगा। ठगों ने एक लड़के के रोने की आवाज भी सुनाई। डरकर उन्होंने आरोपियों के खाते में नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 22 जून को आरोपियों ने दोबारा कॉल कर पांच लाख रुपये और मांगे। इसके बाद उन्होंने बेटे से बात की तो पता चला कि वह ठीक है।