{"_id":"02c789d10394717eaf5bd63f2c35aa0c","slug":"nilokedi-about-factionalism-in-bjp-mandal-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलोखेड़ी में भाजपा मंडल अध्यक्ष को लेकर गुटबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलोखेड़ी में भाजपा मंडल अध्यक्ष को लेकर गुटबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर नीलोखेड़ी में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। दो गुटों में से एक के प्रधान चुने जाने को लेकर दोनों के समर्थकों में तनातनी हो गई। इतना ही नहीं एक पक्ष ने विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए तो दूसरे पक्ष ने जिंदाबाद के नारे लगाए। करीब आधे घंटे तक रही हंगामेदार स्थिति को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संभाला। हालांकि, एक पक्ष नाराज होकर चला गया।
विज्ञापन
भगवान श्री परशुराम धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना था। चुनाव पर्यवेक्षक अशोक भंडारी व सहायक चुनाव पर्यवेक्षक अमरजीत संधू चार बजे धर्मशाला में पहुंच गए। कार्यकारी मंडल अध्यक्ष राजबीर शर्मा ने मंच का संचालन करते हुए शिवनाथ कपूर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य बाल किशन शर्मा को बोलने का मौका दिया। दोनों वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बूथ कमेटी के अध्यक्ष ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव करते हैं, लेकिन पार्टी की परंपरा के अनुसार पार्टी संगठन की सहमति से ही मंडल अध्यक्ष की घोषणा की जाती है।
विज्ञापन
इसके पश्चात चुनाव पर्यवेक्षक अशोक भंडारी, सहायक चुनाव पर्यवेक्षक अमरजीत संधू बाल किशन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवनाथ कपूर, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष राजबीर शर्मा व इंद्र सिंह बैरसाल ने बंद कमरे में विचार करने के बाद समानाबाहू के दीपक बंसल के नाम की घोषणा कर दी। इस पर दावेदार बलबीर फौजी के समर्थकों ने दीपक बंसल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और मुर्दाबाद के नारे शुरू कर दिए। दूसरी तरफ दीपक बंसल के समर्थकों ने दीपक बंसल जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
बुरे वक्त में साथ थे हम : फौजी
मंडल अध्यक्ष के दावेदार बलबीर फौजी के समर्थकों का कहना है कि बुरे वक्त में जब पार्टी का झंडा उठाने वाला कोई नहीं था तब बलबीर सिंह फौजी ने पार्टी का झंडा उठाया, हमने पार्टी की सेवा कर रखी है, लेकिन मंडल अध्यक्ष पार्टी में आए एक नए व्यक्ति को बना दिया गया।