फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Night mercury dropped by 3.7 degrees, feeling of cold

बारिश के बाद 3.7 डिग्री गिरा रात का तापमान, ठंड का अहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Night mercury dropped by 3.7 degrees, feeling of cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार की रात और दिन में हुई बारिश के बाद जिले में ठंड का अहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सोमवार सुबह सैर पर जाने वाले लोग स्वेटर पहने नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब कई दिन मौसम साफ रहेगा। वहीं धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 98 व दोपहर को 48 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 13.2 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 4.4 व दोपहर को 0.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. डीएस बुंदेला के अनुसार जिले में अक्तूबर में अब तक 85.6 एमएम बारिश हुई है। रविवार दोपहर बाद से सोमवार सुबह तक 32.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस वर्ष अब तक कुल 1326.3 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed