{"_id":"6182f4cec9cea225876ffa18","slug":"night-market-will-start-from-november-6-karnal-news-knl88607950","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नवंबर से शुरू हो जाएगी नाइट मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नवंबर से शुरू हो जाएगी नाइट मार्केट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। यूं तो जिला प्रशासन नाइट मार्केट शुरू करने के लिए तिथियां तय कर चुका है लेकिन इस बार दिवाली के बाद यानी 6 नवंबर से नाइट मार्केट शुरू करने की तैयारी है।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि सेक्टर-12 स्थित सुपर मॉल के साथ खाली पड़ी जगह पर करनाल स्मार्ट सिटी की ओर से नाइट मार्केट 6 नवंबर शनिवार को शुरू की जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। काफी वेंडर्स दुकानें लगा चुके हैं और शेष दुकानें स्थापित करने में जुटे हैं। इसमें वैज व नॉन वैज दोनों तरह के फूड मिलेंगे, कोल्ड ड्रिंक जैसे पेय भी होंगे। अकेले आएं या परिवार के साथ, मार्केट में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। रोशनी व बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी।
6 नवंबर की शाम नाइट मार्केट के समय राहगीरी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। स्कूली बच्चों की विजिट भी हो सकती है। नाइट मार्केट की एंट्री पर टेस्ट ऑफ करनाल का बोर्ड लग गया है। दो सेल्फी प्वाइंट रहेंगे और अंत में आई लव करनाल दिखाई देगा। मार्केट में बैठने, बिजली, पानी व रोशनी की व्यवस्था के साथ-साथ डस्टबिन व रात्रिकालीन सफाई का इंतजाम भी किया गया है।