फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NHM workers will stop work for three days if salary is not received

Karnal News: वेतन नहीं मिला तो तीन से काम बंद करेंगे एनएचएम कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
NHM workers will stop work for three days if salary is not received
सात जुलाई को सीएम आवास का करेंगे घेराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा ने मानव सेवा संघ परिसर में मुख्यमंत्री आवास, करनाल के घेराव की रणनीति बनाने के लिए बैठक की। जिसमें प्रदेश महासचिव हरि राज व रेणू खुराना की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि आने वाली सात जुलाई को एनएचएम कर्मचारी सीएम आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि सात जुलाई को एनएचएम कर्मचारियों की संख्या इतनी होनी चाहिए कि उसकी गूंज प्रदेश की सरकार तक पहुंचे।
प्रदेश महासचिव ने बताया कि अधिकारियों का अड़ियल रवैया अभी भी बरकरार है और इसी के चलते उन्होंने अभी तक अप्रैल और मई मास का बजट जारी नहीं किया है। वेतन को कंसोलिडेटेड करने के निर्देश जारी किए, जिसके कारण कर्मचारियों को अप्रैल और मई का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अगर दो जुलाई तक कर्मचारियों का वेतन नहीं आया तो सभी कर्मचारी जिलों में अपनी उपस्थिति तो दर्ज करेंगे लेकिन कोई काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों में उच्च अधिकारियों ने केवल कर्मचारियों का शोषण करने का काम किया है। उनकी मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए, सरकार भी मूक दर्शक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गतिरोध दूर करने के लिए संगठन द्वारा बार-बार पत्राचार के बावजूद न तो वार्ता ही की गई और न ही मांगों व समस्याओं का समाधान निकला गया। जिसके कारण कर्मचारियों का सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता चला गया। मौके पर हरियाणा प्रधान डॉ. गुरप्रीत सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी. अतुल गिजवानी, डॉ. अरुण वर्मा, संजीव, सतीश, राजेश अत्री, कुलविंदर कौर, प्रवीण, इंदु खुराना, सुमन, विजेता, कुलभूषण व कप्तान राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed