{"_id":"668a3cbb660d89865f03dacb","slug":"nhm-employees-gathered-for-preparations-for-siege-of-cm-residence-in-karnal-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में CM आवास का घेराव: सुरक्षा का घेरा तोड़ NHM कर्मचारी घर के सामने पहुंचे, मांगों को लेकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में CM आवास का घेराव: सुरक्षा का घेरा तोड़ NHM कर्मचारी घर के सामने पहुंचे, मांगों को लेकर की नारेबाजी
Sun, 07 Jul 2024 03:59 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:59 PM IST
सार
एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव हरिराज ने बताया कि अधिकारियों का अड़ियल रवैया अभी भी बरकरार है और इसी के चलते उन्होंने अभी तक अप्रैल और मई का वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल सीएम सिटी में अपनी-अपनी मांगों को लेकर तीन कर्मचारी संगठनों के प्रदर्शन जारी हैं। एनएचएम कर्मचारी सीएम आवास के बाहर पहुंच गए हैं, उन्होंने रास्ते में लगे पुलिस के सुरक्षा घेरे को भेद दिया। वहीं लिपिक संगठन सेक्टर-12 से कूच करके माल रोड पहुंच चुका है, पुलिस रास्ते में रोकने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले सुबह तबादला प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदेश एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कर्ण ताल में प्रदर्शन किया। सीएम आवास पर कूच से पहले ही इन्हें सीएम के ओएसडी संजय बठला ने सीएम से मुलाकात का आश्वासन दे दिया। ऐसे में प्रदर्शन करके पदाधिकारी यहीं पर डटे हैं। विदित हो कि सीएम नायब सैनी भी रविवार को करनाल पहुंचे हैं। शाम को अनमोल गार्डन में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। ऐसे में सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता हैं।
विज्ञापन
एनएचएम को तीन माह से वेतन नहीं मिला
एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव हरिराज ने बताया कि अधिकारियों का अड़ियल रवैया अभी भी बरकरार है और इसी के चलते उन्होंने अभी तक अप्रैल और मई का वेतन नहीं मिला। पिछले पांच वर्षों में उच्च अधिकारियों ने केवल ओर केवल कर्मचारियों का शोषण करने का काम किया है उनकी मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए ओर सरकार भी बस मूक दर्शक बनी रही। गतिरोध दूर करने के लिए संगठन द्वारा बार–बार पत्राचार के बावजूद ना तो वार्ता ही की गई और ना ही मांगों व समस्याओं का समाधान ही निकला गया। जिसके कारण कर्मचारियों का सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता चला गया और कर्मचारियों ने आर–पार की लड़ाई का मन बना लिया।
ताकि विद्यार्थियों का सत्र न हो खराब
शिक्षक तबादला करवाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्ण निर्माण ने बताया कि शिक्षकों की तबादले की मांग है। उन्होंने शिक्षकों के सभी वर्गों के सामान्य तबादले करने की मांग उठाई और मांग की कि इसके लिए ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव चलाया जाना चाहिए ताकि न केवल शिक्षकों को राहत मिल सके बल्कि छात्रों को भी शिक्षक उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि सरकार इसे समय रहते करे, ताकि नए शिक्षा सत्र में भी विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। शाम को सीएम नायब सैनी से मुलाकात करके वे इस संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपेंगे।