{"_id":"668b46764941c33bb40b6467","slug":"nhm-employees-broke-the-barricade-and-security-cordon-and-surrounded-the-cm-residence-karnal-news-c-18-knl1008-425635-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बैरिकेड और सुरक्षा घेरा तोड़ एनएचएम कर्मचारियों ने सीएम आवास का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बैरिकेड और सुरक्षा घेरा तोड़ एनएचएम कर्मचारियों ने सीएम आवास का किया घेराव
विज्ञापन
- नियमितीकरण है मुख्य मांग, बातचीत के लिए पांच लोग बुलाए तो बिफरे कर्मचारी
- लिपिकों को सीएम आवास पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका तो डीसी आवास के बाहर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सीएम सिटी में मांगों को लेकर तीन कर्मचारी संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। तीनों ने सीएम आवास के घेराव का एलान किया था, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पुलिस का सुरक्षा घेरा व बैरिकेड तोड़कर एनएचएम कर्मचारी सीएम आवास पर पहुंच गए और वहां धरना दिया। वहीं लिपिक संगठन को पुलिस ने माल रोड से आगे नहीं जाने दिया तो उन्होंने उपायुक्त आवास पर ही धरना दिया। प्रदर्शनकारी जब उपायुक्त आवास में घुसने व आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें पीछे हटा दिया।
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) हरियाणा के बैनर तले नियमितीकरण सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारियों ने सीएम आवास का घेराव किया। कर्ण पार्क में एकत्रित होकर यहां से जुलूस निकालते हुए करीब ढाई बजे वह सीएम आवास के नजदीक पहुंचे। यहां करीब एक घंटा शांतिपूर्वक नारे लगाने के बाद साढ़े तीन बजे पुलिस सुरक्षा घेरा व बैरिकेड तोड़ते हुए कर्मचारी सीएम आवास के आगे पहुंच गए।
यहां छह बजे के बाद ओएसडी संजय बठला से बातचीत हुई। लेकिन कर्मचारी लिखित में मांगें पूरी होने का आश्वासन लेने की मांग पर अड़े रहे। तेज धूप में प्रदर्शन के दौरान सीएम आवास के बाहर करीब आठ महिला प्रदर्शनकारियों की तबियत भी बिगड़ी।
विज्ञापन
इधर, सेक्टर-12 फव्वारा पार्क में प्रदेशभर के लिपिकों ने एकत्रित होकर चार घंटे प्रदर्शन किया। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में लिपिकों ने दोपहर करीब दो बजे प्रेम नगर स्थित सीएम आवास के घेराव के लिए कूच किया। वहां पहले से एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी था, ऐसे में पुलिस ने एहतियातन इन्हें माल रोड पर ही रोक लिया।
उपायुक्त आवास नजदीक होने पर लिपिक यहीं पर धरना देने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने व उपायुक्त आवास में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें पीछे हटाया। इस दौरान सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल को ओएसडी से मुलाकात कराने के लिए सीएम आवास पर भी ले जाया गया। शाम करीब सात बजे तक प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे रहे।
इसके अलावा शिक्षक तबादला संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षकों ने तबादला प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ओएसडी को ज्ञापन सौंपने के बाद इनकी अनमोल गार्डन में चल रहे कार्यक्रम के बाद सीएम से भी बातचीत कराई गई। सीएम ने अभी ट्रांसफर ड्राइव शुरू न करने की बात कही। इसके बाद शिक्षक वापस लौट गए।