फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Newlyweds found hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Newlyweds found hanging under suspicious circumstances
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। संदिग्ध परिस्थितियों में रणधीर कॉलोनी में एक नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली। करीब तीन माह पहले ही उसकी लव मैरिज हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मृतक महिला के पति दीपक ने बताया कि वह बैग की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को बारिश के कारण वह भीग गया था। दोपहर करीब एक बजे वह कपड़े बदलने के लिए घर आया था। जब वह अपने कमरे में गया तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने खिड़की से देखा तो पत्नी पंखे से लटकी थी। उसने दरवाजा तोड़कर पत्नी को फंदे से उतारा और परिवार को सूचना दी। उन्होंने प्राथमिक उपचार देने का भी प्रयास किया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। इधर, निरीक्षक रोशन लाल का कहना है कि महिला के ससुर सतपाल की ओर से उन्हें सूचना दी गई थी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शादी के बाद से मायका पक्ष था नाराज
रणधीर कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि उसकी करीब तीन माह पहले चांद सराय की रहने वाली लड़की के साथ लव मैरिज हुई थी। उसका परिवार चाय का काम करता है जबकि वह एक दुकान पर कपड़े का काम करता है। शादी के बाद से ही उनकी पत्नी का मायका पक्ष नाराज चल रहा था। उसने पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। परिवार का कहना है कि दोपहर 12 बजे से पहले वह उनके साथ बैठकर टीवी देख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed