फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Newly married couple lost their lives in road accident in Rajasthan

नवविवाहित दंपती की राजस्थान में सड़क हादसे में गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Newly married couple lost their lives in road accident in Rajasthan
तीन सड़क हादसों में नव दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई। घरौंडा में बाइक सवार को जहां कैंटर ने कुचल दिया वहीं भादसों के समीप कार ने बाइक सवार की जान ले ली। पहले हादसे में गांव डबकौली कलां के नव दंपती की राजस्थान के सरदार शहर (जिला चुरू) के पास गुरुवार रात मौत हो गई। घटना का पता चलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शवों को गांव लाया गया। नव दंपति वहां हनीमून बनाने गया था। दोनों के शवों का एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया। यह मंजर देख सबकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय मोहित मढाण अपनी पत्नी नेहा के साथ राजस्थान घूमने गया गया था। गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे जब वे वापस आ रहे थे तो उनकी कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतक मोहित के चाचा ओमपाल मढाण ने बताया कि मोहित अपने भाइयों में सबसे छोटा था और खेतीबाड़ी का काम करता था। गुरुवार रात राजस्थान से वापस आते समय ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मोहित को गाड़ी से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

22 जनवरी को हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि 22 जनवरी को मोहित की शादी घरौंडा क्षेत्र के मूंडोगढ़ी की रहने वाली नेहा के साथ हुई थी। अभी पुत्रवधू के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी लेकिन वह दुनिया को छोड़कर चली गई। करीब एक माह बाद ही दोनों की मौत से दोनों परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज था नेहा का जन्मदिन
पीड़ित परिवार ने बताया कि 26 फरवरी को उनकी पुत्रवधू नेहा का जन्मदिन था। मोहित सहित पूरे परिवार ने जन्मदिन की तैयारियां की थी, लेकिन उन्हें क्या पता था की खुशी की जगह उन्हें दुख झेलना पड़ेगा। परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed