फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Newborn dies during delivery in medical college

Karnal News: मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान नवजात की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies during delivery in medical college
- परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की बात कहकर अंगूठा लगवा लिया, लेकिन बिना बताए ऑपरेशन कर दिया और मृत बच्चा थमा दिया। परिजनों ने सफाई करने वाली महिला कर्मचारी पर बिना वजह पैसे ऐंठने के आरोप लगाए हैं।









जलमाना की 22 वर्षीय मेनका को आठ अक्तूबर को दो बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की बात कही थी, लेकिन जब सामान्य प्रसव नहीं हुआ तो परिजनों ने डॉक्टरों से ऑपरेशन करने की गुहार लगाई। मेनका की सास ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू तड़प रही थी। उन्होंने डॉक्टरों को ऑपरेशन के लिए कहा, लेकिन डॉक्टरों ने बोल दिया कि सामान्य प्रसव होगा। मिन्नतें करने के बाद तीन घंटे पहले उसका अंगूठा कागजों पर लगवा लिया, तब भी डॉक्टर यही बोल रहे थे कि सामान्य प्रसव करेंगे, लेकिन डॉक्टरों ने बाद में ऑपरेशन कर दिया, ऑपरेशन उनसे बिना पूछे किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बच्चा उनकी गोद में दे दिया, तब भी उन्हें नहीं बताया कि बच्चा मर चुका है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें बच्चे को देख लेने दो, लेकिन डॉक्टर हमारे ऊपर कागजों पर साइन करने का दबाव बनाते रहे। जब बच्चा चेक किया तो मरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो वे इसकी जांच करवाएंगे। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी।
- डॉ. एमके गर्ग, निदेशक, केसीजीएमसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed