फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New twist in kidnapping case, woman files case against young man

Karnal News: अपहरण मामले में नया मोड़, महिला ने युवक पर दर्ज कराया केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:34 AM IST
विज्ञापन
New twist in kidnapping case, woman files case against young man
- चलती कार में गलत काम करने के प्रयास व मारपीट का आरोप
विज्ञापन

- बोली, उसी की सूचना पर पति ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के चंगुल से छुड़ाया
- दूसरी ओर कबाड़ी की शिकायत पर अपहरण का मामला भी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। निर्मल कुटिया चौक के पास शनिवार को एक युवक व दो युवतियों के साथ मारपीट व अपहरण के केस में नया मोड़ आ गया है। कार में युवक के साथ युवतियां नहीं बल्कि दो महिलाएं थीं। उनमें से एक महिला ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर कार में उसके साथ बैठे युवक सौरव राणा के खिलाफ मारपीट और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि आरोपी उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था तभी उसने अपने पति को फोन कर सूचित किया। जिसके बाद उसके पति ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सौरव राणा से उसे बचाया है।

महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2023 को स्वतंत्र नगर, नरेला में हुई थी। वह एक माह से मायके आई थी। 29 मार्च को उसकी दोस्त का फोन आया था कि कहीं घूमने चलते हैं। वह अपनी दोस्त के बताए अनुसार सेक्टर-छह हैप्पी फैमिली अस्पताल के पास खड़ी हो गई। तभी वहां उसकी दोस्त के दो दोस्त (युवक) कार लेकर आए और उन्हें बैठाकर ले गए। इसके बाद वे उन्हें हाईवे किनारे लेकर गए। वहां उतर दोनों युवकों ने शराब की बोतल खरीदी। फिर उन्होंने सॉफ्ट ड्रिंक बताकर उन्हें शराब पिला दी और उसे धमकी दी कि उसे कल भी उसके साथ कार में आना होगा।
विज्ञापन

उसके बाद 30 मार्च को वारदात के दिन उसकी दोस्त उसके घर से उसे लेकर गई। रास्ते में आरोपी सौरव राणा और एक अन्य युवक कार में आए और दोनों को बैठाकर ले गए। जिसके बाद आरोपी सौरव राणा उसके साथ पीछे बैठ गया और चलती कार में गलत काम करने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने अपने पति को कॉल कर कार का नंबर बता दिया। जिसके बाद उसके पति आ गए। उसे देखते ही आरोपी सौरव राणा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति ने कार रुकवाकर उन्हें बाहर निकाला और छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दिल्ली नंबर की गाड़ी चालक के खिलाफ किया केस दर्ज

दूसरी ओर इस मामले में दयानंद कॉलोनी माॅडल टाउन निवासी बलराम की शिकायत पर दिल्ली नंबर की कार चालक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। बलराम ने पुलिस को बताया कि वह दयानंद कॉलोनी में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। 30 मार्च को वह कॉलोनी से कबाड़ की रेहड़ी लेकर निर्मल कुटिया चौक के पास से गुजर रहा था। तभी उसने देखा कि तीन युवक एक कार से दो लड़की व एक लड़के को जबरदस्ती कार से निकालकर घसीट कर दिल्ली नंबर की कार में अपहरण करके ले गए।


महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी सौरव राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर कबाड़ी की शिकायत पर अपहरण का भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- विष्णु मित्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed