फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New academic session of colleges will start with a delay of three months

तीन माह देरी से शुरू होगा कॉलेजों का नया शिक्षा सत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
New academic session of colleges will start with a delay of three months
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के कारण बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था ढाई साल बाद भी नहीं सुधर पाई है। इसका असर चौथे सत्र यानी कॉलेजों के नए शिक्षा सत्र 2022-23 पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। इस बार भी करीब तीन माह की देरी से कॉलेजों का नया शिक्षा सत्र शुरू होने की संभावना है, क्योंकि चालू सत्र में अभी तक ईवन सेमेस्टर पूरा होना तो दूर कई कॉलेजों में परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी खत्म नहीं हुई। ऐसे में नया सत्र जुलाई के बजाय सितंबर माह के बाद शुरू होने की संभावना है।
सामान्यत: कॉलेजों में ईवन सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म होने के बाद 20 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहती हैं, लेकिन इस बार अभी तक इस सेमेस्टर का आधा सिलेबस भी पूरा नहीं हुआ। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाएं भी जून मध्य या जुलाई में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों की व्यवस्था के अनुसार, हर साल पहली जुलाई से नया शिक्षा सत्र शुरू किया जाता रहा है। कोरोना के कारण सत्र 2019-20 का शेड्यूल बिगड़ा था। परीक्षाएं देरी से हो पाई थी। ऐसे में अगला सत्र 2020-21 जुलाई के बजाय नवंबर 2021 में शुरू हुआ और सितंबर माह में परीक्षाओं के बाद खत्म हुआ। इसके बाद तीसरा सत्र 2021-22 भी ऐसे में अक्तूबर 2021 में शुरू हो पाया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शेड्यूल के अनुसार यह सत्र 30 अगस्त के बाद खत्म होगा। इसके तुरंत बाद यदि नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो तो भी उसे पूरा होने में करीब एक माह का समय लगेगा। जिले में राजकीय और एडेड मिलाकर कुल 14 कॉलेज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं के बजाय अप्रैल में शुरू हुई पढ़ाई
विश्वविद्यालय के शेड्यूल के अनुसार, कॉलेजों का एक सेमेस्टर 90 दिनों का होता है। चालू सत्र देरी से शुरू होने के कारण ऑड (पहले, तीसरे और पांचवें) सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च माह में हुई। जबकि ये परीक्षाएं दिसंबर में होनी चाहिए थी। इसी तरह ईवन (दूसरे, चौथे और छठे) सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल में होनी चाहिए थी, लेकिन इस सेमेस्टर की पढ़ाई पहली अप्रैल से शुरू हुई।
तो जल्दी शुरू हो सकता है नया सत्र
विश्वविद्यालय के शेड्यूल के अनुसार, 16 से 31 जुलाई तक गर्मी की छुट्टियां भी रखी गई हैं। प्राध्यापक प्रदीप जाखड़ का कहना है कि विश्वविद्यालय इन छुट्टियों को रद करके नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दे, क्योंकि अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं लगभग इन दिनों में खत्म हो जाएंगी। वहीं, 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी जुलाई तक आने की उम्मीद है। ऐसे में दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के बाद सत्र शुरू करने के बजाय साथ-साथ नए दाखिलों की प्रक्रिया चलाई जा सकती है।
यह है परीक्षाओं और छुट्टियों का शेड्यूल
- 16 जून से फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी।
- 11 जुलाई से दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी।
- 15 से 31 जुलाई तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी।
ऐसे चले तीन सत्र
. 2019-20 : 16 जुलाई से 31 दिसंबर 2019 तक ओड सेमेस्टर, 01 जनवरी से 30 सितंबर 2020 तक ईवन सेमेस्टर (सत्र 30 जून को खत्म होना था लेकिन कोरोना के कारण परीक्षाएं देरी से हुई।)

. 2020-21 : 02 नवंबर 2020 से 20 मार्च 2021 तक ओड सेमेस्टर, 22 मार्च से 15 सितंबर तक ईवन सेेमेस्टर
. 2021-22 : 25 अक्तूबर से 30 मार्च 2022 तक ओड सेमेस्टर, 01 अप्रैल से 30 अगस्त तक ईवन सेमेस्टर
अब तक नहीं आया नया शेड्यूल
नया सत्र देरी से शुरू होने की संभावना है, क्योंकि परंपरागत शेड्यूल के हिसाब से अब तक ईवन सेमेस्टर की परीक्षाएं भी खत्म हो जानी चाहिए थी, लेकिन 2020 में कोरोना के कारण पिछले दोनों सत्रों का शेड्यूल बिगड़ा। अब नया सत्र भी सितंबर माह में शुरू होने की संभावना है। हालांकि अभी तक कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। यदि विश्वविद्यालय चाहे या व्यवस्था बनाए तो सत्र जल्द भी शुरू हो सकता है।
- डॉ. रेखा शर्मा, प्रिंसिपल राजकीय पीजी कॉलेज एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed