फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Neurosurgeon and Cardiologist will be appointed in the Medical CollegeNeurosurgeon and Cardiologist will be appointed in the Medical College

Karnal News: मेडिकल काॅलेज में न्यूरो सर्जन और कार्डियोलॉजिस्ट की होगी नियुक्ति

Mon, 09 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 09 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Neurosurgeon and Cardiologist will be appointed in the Medical CollegeNeurosurgeon and Cardiologist will be appointed in the Medical College
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन और कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी गई है। लंबे समय से इन दोनों विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़, रोहतक या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इन पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के निदेशक की ओर से सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर कॉलेज और अस्पताल में आवश्यक विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची तैयार की गई है। प्राथमिकता के आधार पर न्यूरो सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और कैथ लैब की स्थापना का प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) को भेजा गया है।
विज्ञापन


रोजाना 4 से 5 हजार की ओपीडी

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और इससे जुड़े सिविल अस्पताल में प्रतिदिन करीब चार से पांच हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में हृदय रोग और नसों से संबंधित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज भी शामिल होते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण ऐसे मरीजों को तुरंत रेफर करना पड़ता है। मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होते हैं। कई बार गंभीर स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। यदि मेडिकल कॉलेज में इन दोनों विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाती है तो जिले के मरीजों को अपने ही शहर में बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथ लैब बनने से हार्ट के मरीजों को लाभ

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कैथ लैब की स्थापना का प्रस्ताव भी भेजा है। कैथ लैब बनने के बाद हार्ट अटैक और अन्य हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज की सुविधा मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को सरकारी दरों पर स्टेंट और अन्य जरूरी उपचार मिल सकेगा। अभी तक ऐसी सुविधा जिले में उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना पड़ता है। कैथ लैब शुरू होने से गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।


निजी अस्पतालों के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने बताया कि कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर अस्पताल की आवश्यकताओं की समीक्षा की गई है। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक सुविधाओं की सूची तैयार कर डीएमईआर को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि न्यूरो सर्जन और कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होने के साथ ही कैथ लैब स्थापित होने पर जिले के मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और निजी अस्पतालों के महंगे इलाज से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed