फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nephew had murdered his maternal uncle due to his love affair with his maternal aunt.

Karnal News: मामी के साथ प्रेम प्रसंग में भांजे ने की थी मामा हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Nephew had murdered his maternal uncle due to his love affair with his maternal aunt.
- गला दबाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गगसीना गांव में चौकीदार संजीत की हत्या उसके भांजे ने ही की थी। इसका खुलासा सीआईए टू ने किया है। हत्या के दौरान मृतक की पत्नी भी आरोपी के साथ थी। आरोपी भांजे का अपनी मामी (संजीत की पत्नी) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस का दावा है कि जल्द वह मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लेंगे। सीआईए टू जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मूनक थान में चार अक्तूबर को शिकायत मिली थी कि संजीत कुमार रात से लापता है। वह घर से कुछ दूर स्थित बजरी प्लांट में चौकीदार था। इस शिकायत पर मूनक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी तो चार अक्तूबर की शाम को संजीत का शव घर से कुछ दूर गन्ने के खेत में बने कुएं से बरामद किया गया। इसके बाद मामले की जांच एसपी की ओर से सीआईए टू को सौंपी गई। टीम ने साक्ष्य जुटाए और हत्या के आरोपी भांजे अमित निवासी लाखू बवाना हाल गनौर जिला सोनीपत को कैथल नहर पुल विश्वकर्मा चौक से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


दो साल से था प्रेम प्रसंग
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमित का अपनी मामी से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजीत रात को बजरी प्लांट पर चौकीदारी करता था तो उसका भांजा इसका फायदा उठाकर मामी से मिलता था। वारदात से करीब तीन से चार दिन पहले ही आरोपी अपने दूसरे मामा के घर आया था। जिसका घर कुछ दूरी पर था। तीन अक्तूबर की रात को करीब नौ बजे उसका मामा संजीत खाना खाकर बजरी प्लांट में चला गया था। मौका पाकर आरोपी भांजा अमित इस दौरान अपनी मामी के पास आ गया। रात को 11 बजे बजरी प्लांट में लेबर के बीच झगड़ा हो गया तो संजीत उन्हें छुड़वाने लगा तो उसके हाथ पर चोट लग गई और उसकी कमीज फट गई। इस दौरान संजीत घर गया तो उसने देखा कि उसका भांजा और उसकी पत्नी एक साथ हैं। इसके बाद उसके भांजे व पत्नी ने मिलकर संजीत का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी फिर शव को घर से कुछ दूरी पर कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed