फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Neighbor youth killed woman in Jundla Gate

जुंडला गेट में पड़ोसी युवक ने की महिला की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Neighbor youth killed woman in Jundla Gate
संवाद न्जूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के जुंडला गेट क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने एक 55 वर्षीय महिला की पेट में कैंची घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने स्वयं को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी युवक को उसी मकान में रहने वाली एक किराएदार ने देख लिया। खून से लथपथ हालत में महिला और युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के अनुसार जुंडला गेट निवासी सुनीता (55) अपनी पोती के साथ घर पर अकेली थी, जबकि उसका बेटा व उसकी बहू ड्यूटी पर गए थे। दोपहर बाद अचानक पड़ोस में रहने वाले आरोपी मनोज ने सुनीता के घर पर आकर उसके पेट में कैंची घोंप दी। सुनीता चिल्लाई तो मकान में ऊपर किराए पर रह रही महिला पिंकी ने मनोज को देख लिया। आरोपी मनोज पिंकी को धक्का देकर वहां से चला गया। बाद में आरोपी युवक ने भी स्वयं को चाकू मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद हुई घटना
मृतक महिला के बेटे सुमित ने बताया कि वह और उसकी पत्नी ड्यूटी पर गए थे। वहीं उनके पिता राजस्थान गए थे। घर पर उनकी मां सुनीता व उसकी बेटी थी। उनके परिवार की किसी से रंजिश नहीं थी। आरोपी मनोज मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले कई वर्षों से जुंडला गेट पर ही किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं आरोपी का इलाज कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या क्यों की गई।
कमलदीप राणा, प्रभारी, सिटी थाना, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed