{"_id":"60ba931d8ebc3e0bfc10ec91","slug":"neighbor-beaten-up-on-suspicion-of-husband-wife-and-her-karnal-news-knl721245127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी और वो के शक में पिट गया पड़ोसी.. घर का सामान भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी और वो के शक में पिट गया पड़ोसी.. घर का सामान भी तोड़ा
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में तीन बच्चों के पिता को अपने ही घर की छत पर सोना भारी पड़ गया। पति-पत्नी और वो... के शक में छत पर सोये पड़ोसी व्यक्ति की न केवल पिटाई कर दी गई बल्कि मारपीट के दौरान उसके घर का सारा सामान भी तोड़फोड़ दिया गया। अब डरे-सहमे व्यक्ति ने करनाल पुलिस से अपनी व अपने तीनों बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह रात को अपने तीन बच्चों के साथ घर की छत पर सोया था। पड़ोस की एक महिला रात को फोन करने के लिए अपनी छत पर आई। नशे में धुत उसका पति भी पीछे-पीछे छत पर आया। वह अपनी घरवाली से अभद्रता करने लगा। इस बीच उसने मुझ पर भी गलत संबंध होने का शक किया और मेरे घर की छत पर आकर मुझसे मारपीट कर दी। डंडे से सिर और बाजू पर वार किया। डर के मारे मैं अपने बच्चे लेकर नीचे आ गया। इसके बाद रात करीब एक बजे आरोपी पति, उसकी पत्नी और उनके दो अन्य साथियों ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घर पर पथराव के साथ ही फ्रीज-कूलर सहित घर का अन्य सामान तोड़ दिया। ऐसे में डर के मारे मैं अपने बच्चे लेकर गांव से करनाल आ गया। परिवार को जान का खतरा बताते हुए पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। -ब्यूरो
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी। -इंस्पेक्टर बलजीत, एसएचओ सदर थाना।