फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Negligence of officers will not be tolerated: Harvinder Kalyan

अफसरों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : हरविंद्र कल्याण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Negligence of officers will not be tolerated: Harvinder Kalyan
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सोमवार को हरियाणा विधानसभाध्यक्ष हरविंद्र कल्याण लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर पहले से चल रही सरकार की परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने हिदायत दी कि अधिकारी अपने काम में लापरवाही न करें, ऐसा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गलत कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।
विधान सभाध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि जिले को विकास के नाते और आगे लेकर जाना और आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। सभी विभागों के अधिकारी ख़ुद भी जिम्मेदारी से काम करें तथा उनके अधीन पड़ने वाले जूनियर अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर भी नज़र रखें। हरियाणा सरकार द्वारा भी विकसित भारत संकल्प यात्रा और समाधान शिविर जैसे प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, जिनमें आमजन काफी लाभांवित हो रहे हैं। अधिकारी केवल दफ्तर में बैठकर सरकारी योजनाओं या विकास कार्यों का रिव्यू न करें, बल्कि फील्ड में जा कर चेक करें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकारी पैसा ठीक से व सही जगह खर्च हो। किसी तरह की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इंद्री के विधायक व चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने कहा कि जिले में विकासकार्यों के लिए अलग-अलग स्कीम में फंड मिलता है। अधिकारी की यह जिम्मेदारी बनती है कि इस फंड को सहीं तरीके से और सहीं स्थान पर लगाए। ऐसा कतई न हो कि विकासकार्यों का फंड खर्च हुए बिना वापस चला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। ऐसे में सरकार से जुड़े विकास कार्य भी तीन गुना स्पीड से होने चाहिए। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की टीम बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। आगे भी विकासकार्यों की गति और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed