फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Negligence in work, notice to officers absent from meeting

Karnal News: काम में लापरवाही, बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Negligence in work, notice to officers absent from meeting
- एडीसी बोले- लोग हादसों में मर रहे और विभागाध्यक्ष बैठक में आना जरूरी नहीं समझते
विज्ञापन


- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में 22 में से 10 मामले निपटे, काम हो जाएगा के जवाब पर की तिथि निर्धारित, बोले- समय पूरा होते ही लूंगा रिपोर्ट



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों पर कार्य न करने वाले और बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया। उन्हें जवाब देना होगा कि किस महत्वपूर्ण कार्य की वजह से वे बैठक से अनुपस्थित रहे। एडीसी यश जालुका ने इस संदर्भ में निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली बैठक में सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहेंगे। क्योंकि बैठक में ज्यादातर विभागाध्यक्ष अनुपस्थित रहे।

सोमवार को लघु सचिवालय में हुई सड़क सुरक्षा समिति की अपनी पहली बैठक में एडीसी सख्त नजर आए। कई लंबित मामलों, काम न होने या संबंधित अधिकारी के बैठक में उपस्थित न होने की रिपोर्ट पर वे नाराज हो गए। सख्त लहजे में उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा इंतजाम होना बेहद जरूरी है। देश में रोजाना 400 लोग औसतन हादसों में मर रहे हैं। लेकिन यहां विभागाध्यक्ष इसके लिए होने वाली बैठक में भी आना जरूरी नहीं समझते।
विज्ञापन


बैठक में 22 एजेंडों पर चर्चा हुई। इनमें से 10 मामलों में कार्य पूरा हो गया और 12 को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कई माह से अटके घीड़-टापू मार्ग की सड़क निर्माण का मामला आया तो अधिकारियों ने शीघ्र कार्य करने का आश्वासन दिया। इस पर उन्होंने सख्ती से कहा कि काम हो जाएगा कहने से बात नहीं बनेगी। तिथि बताएं कब तक पूरा करेंगे। ताकि उसी समय बाद इस विषय पर चर्चा हो। लंबित सभी 12 मामलों में कार्य पूरा करने और नए आए नौ मामलों पर उन्होंने काम पूरा होने तक की तिथि निर्धारित कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेड़ कटाई पर जवाब नहीं दे पाए वन अधिकारी

बैठक में वन अधिकारी उपस्थित नहीं थे, उनकी जगह विभाग का कर्मचारी पहुंचा था। जबकि बैठक में करीब छह मामलों में पेड़ कटाई या ट्रीमिंग संबंधित मामले आए। इस पर वे जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने वन विभाग की ओर से पिछली बैठक में लंबित मामलों पर कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी। सड़कों के किनारे खड़े सूखे पेड़ों की कटाई की स्वीकृति बिना विलंब के दी जाए। किनारे लगे पेड़ों की आवश्यकतानुसार एक सप्ताह के अंदर-अंदर छंटाई के निर्देश दिए ताकि साइन बोर्ड ठीक से दिखाई दे।



सड़क निर्माण और बिजली तार पर उलझे अधिकारी

बैठक में अराईपुरा रोड का मामला भी उठा। इस सड़क से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की 220 केवी की लेन गुजरती है। इसकी चपेट में आने से हादसे हो रहे हैं। बोर्ड का कहना है कि लेन कई साल पुरानी है। विभाग ने सड़क को ऊंचा कर दिया है। इससे लाइन ट्रिपिंग होने लगी है तो हादसे होते हैं। इधर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने कहा कि हमने सड़क ऊंची नहीं की। तार ढीली हो गई है। काफी देर चर्चा के बाद एडीसी ने इस पर निरीक्षण के लिए घरौंडा एसडीएम की नेतृत्व में कमेटी का गठन किया।




केवल दो सीवरेज ढके, बाकी खुले छोड़े तो हुई शिकायत

खेड़ा चौक क्षेत्र में सीवरेज के ढक्कन खुले थे। पिछली बैठक में दो सीवरेज का मामला आने पर निगम के अधिकारी इन्हें ढक आए, अन्य पर विभाग ने कार्यवाही नहीं की। इस पर स्थानीय लोगों ने लिखित में शिकायत दे दी। एडीसी ने मामले की जांच के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। वहीं निगम अधिकारियों को एक सप्ताह में कॉलोनी के सभी सीवरेज और नाले ढकने के लिए निर्देश दिए।



इन मामलों में कार्य के दिए निर्देश

- करनाल-असंध बाईपास पर ट्रैफिक लाइटें लगेंगी।

- बलड़ी बाईपास चौक की ट्रैफिक लाइटें नई लगेंगी।

- खेड़ा चौक कालोनी में खुले सीवरेज को ढका जाएगा।

- झिलमिल ढाबे से कर्ण लेक तक की अप्रोच रोड को बनाया जाएगा।

- शहर में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त किए जाएंगे। जहां जरूरत है, वहां नए लगेंगे।

- नेशनल हाईवे के खराब कैमरों को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed