फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Negligence: Fog thickens, yet buses continue to ply without fog lights

लापरवाही : कोहरा गहराने लगा पर बसें बिना फॉग लाइट भर रही फर्राटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Fog thickens, yet buses continue to ply without fog lights
पुराने बस स्टैंड पर खड़ी बस में नही लगी फौग लाइट। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कोहरा गहराने लगा है लेकिन रोडवेज की बसें बिना फॉग लाइट के दौड़ रही हैं। यह स्थिति आने वाले दिनों में बड़े हादसों का कारण बन सकती है, जो विभाग की लापरवाही को दिखा रही है। जिले में अधिकांश रोडवेज बसों से फॉग लाइटें गायब हैं। फिलहाल रोडवेज डिपो की ओर से बसों पर रिफलेक्ट टेप जरूर लगाई गई है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ रिफलेक्ट टेप धुंध में हादसे रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

धुंध में छोटे वाहन, बाइक सवार और पैदल चलने वाले दिखाई नहीं देते। ऐसे में फॉग लाइटें पीली रोशनी के साथ सड़क पर बेहतर विजिबिलिटी देती हैं और समय रहते सामने आ रहे वाहन या व्यक्ति का पता चल जाता है। हालांकि रोडवेज के अधिकारियों का दावा है कि 150 बसों पर फॉग लाइट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है लेकिन सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ यह सवाल उठा रहे हैं कि यह कार्य अब कोहरा छाने के बाद ही क्यों शुरू हुआ है। इस बार तो सर्दी भी लेट हुई है। जबकि यह कार्य तो नवंबर माह की शुरुआत में ही जाना चाहिए था। रोजाना हाईवे पर हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


कई बसों में बल्ब की सुविधा
रोडवेज विभाग का कहना है कि आधुनिक बसों में फॉग लाइट के स्थान पर बल्ब लगाने का इंतजाम होता है, जिसमें पीली रोशनी का बल्ब लगा दिया जाता है, कुछ पुरानी बसें बिना फॉग लाइट ही सड़क पर दौड़ रही हैं। धुंध बढ़ने पर चालकों को हेडलाइट बंद करके सिर्फ पार्किंग लाइट जलानी पड़ती है, क्योंकि सफेद रोशनी घनी धुंध में नजर आना कम कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश बसों में फॉग लाइट लगवा दी गई हैं। नई बसों में ये लाइटें पहले से ही लगी हुई आती हैं। सभी बसों में रिफ्लेक्टर टेप लगा दिए गए हैं। यदि कोई बस रह गई होगी तो उन पर भी एक दो दिन में फॉग लाइट लग जाएगी।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed