फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   neelokhedi karnal loot

पिस्तौल के बल पर नकाबपोश बाइक सवार छह बदमाशों ने लूटे 40 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
neelokhedi karnal loot
पॉलीटेकिभनक रोड स्थित जुनेजा किराना स्टोर के मालिक से बाइक सवार छह नकाबपोश बदमाश पिस्तौल के बल पर 40 हजार रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गये। इतना ही नहीं जाते हुए उन्होंने एक हवाई फायर भी किए। दुकानदार डरे हुए हैं, क्योंकि 36 घंटे पहले भी एक फौजी को नशीला पदार्थ सुंघा कर 12 हजार रुपये सहित अंगूठी भी बदमाश छीन ले गये थे। बढ़ रही वारदात को लेकर दुकानदारों में पुलिस के प्रति गहरा रोष है। शनिवार को डीएसपी इंद्री रणधीर सिंह तथा थाना बुटाना प्रभारी संदीप ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अनुसार लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर पिपली की ओर गए, जहां उन्होंने रास्ते में एक पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवाकर उसी बैग से भुगतान किया।
विज्ञापन

शटर नीचे कर रहे थे, तभी बदमाशों ने तान दी पिस्तौल
लक्की जुनेजा ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 9.30 बजे दुकान का शटर नीचे कर रहे थे तो उसी समय तीन बाइकों पर सवार छ: नकाबपोश युवक आये, इनमें से एक दो ने हेलमेट भी पहना हुआ था। उन्होंने आते ही पिस्तौल तान दी और कहा गोली मार देंगे बैग दे दे। वह बैग लेकर फरार हो गये। जातेे हुए उन्होंने हवाई फायर भी किया।
विज्ञापन

पुलिस की सतर्कता पर उठे सवाल
चश्मदीद ने बताया कि जब वह दुकान की तरफ आ रहा था तो उसका सामने इन बदमाशों से हुआ था। उसने उनके सामने बाइक भी अड़ाई थी लेकिन वे साइड मारकर फरार हो गए। सूचना मिलने के आधा घंटे बाद पुलिस आई और बयान लिखने के बाद कहा कि वह सुबह आकर जांच करेंगे। ऐसे में पुलिस रात को भी सतर्क हो जाती तो उन बदमाशों को पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी के समीप फेंक गये थे फौजी को
दुकानदारों ने बताया कि वीरवार दोपहर को एक रिटायर्ड फौजी को नशीला पदार्र्थ सुंघाकर करीबन 12 हजार रुपये तथा उसकी सोने की एक अंगूठी को लूट ले गए बदमाश नीलोखेड़ी पुलिस चौकी के समीप उस फौजी को अचेत हालत में फेंकर चले गये थे। उनका भी कोई सुराग नहीं लगा है।

दुकानदार के साथ हुई लूट के मामले की जांच गहनता से की जा रही हैै, इसके लिए अलग-अलग टीमें काम कर रहीं हैं। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर मामला सुलझा लिया जाएगा।
-संदीप कुमार, थाना बुटाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed