फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NDRI students are getting employment in institutes

Karnal News: एनडीआरआई के विद्यार्थियों को संस्थानों में मिल रहा रोजगार

Sat, 14 Sep 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 14 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
NDRI students are getting employment in institutes
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल ने अपने स्नातक छात्रों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट दिलाने की घोषणा की है। इससे पहले भी संस्थान प्लेसमेंट के मामले में ये उपलब्धि हासिल करता रहा है।

एनडीआरआई पिछले 100 वर्षों से डेयरी उत्पादन, प्रसंस्करण और प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान कर रहा है। यहां के छात्रों को देश व विदेश में प्रतिष्ठित संस्थानों और उद्योगों में नियुक्त किया जा रहा है और प्रमुख शीर्ष प्रबंधन पद हासिल होते हैं। संस्थान को पिछले कई सालों से सौ प्रतिशत स्नातक छात्रों को शीर्ष डेयरी और खाद्य उद्योगों में नौकरी दिलाने की उपलब्धि हासिल है।
विज्ञापन


एनडीआरआई के निदेशक और कुलपति डॉ. धीर सिंह ने इस वर्ष भी घोषणा की कि संस्थान ने (डेयरी टेक्नोलॉजी) 2024 बीटेक के स्नातक बैच के लिए 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ फिर एक उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने अपने 100 प्रतिशत स्नातक छात्रों को 11.0 लाख रुपये प्रति वर्ष के अधिकतम वेतन पैकेज के साथ शीर्ष कंपनियों में नियुक्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान डेयरी उत्पादन, डेयरी प्रसंस्करण और डेयरी व्यवसाय प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा भी प्रदान करता है और इन छात्रों को भारत और विदेशों में शीर्ष संस्थानों और उद्योगों में स्थान दिलाने का प्रयास करता है।


डेयरी प्रौद्योगिकी, डेयरी इंजीनियरिंग, डेयरी माइक्रोबायोलॉजी और डेयरी रसायन विज्ञान के 80 प्रतिशत से अधिक स्नातकोत्तर छात्रों को उनके डिग्री कार्यक्रमों के पूरा होने से काफी पहले ही नौकरी मिल जाती है और उन्हें 15.0 लाख रुपये अधिकतम प्रति वर्ष का पैकेज मिलता है। निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह ने कहा हमें अपने छात्रों पर बेहद गर्व है, जिन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण से संस्थान का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed